facebookmetapixel
Advertisement
अटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तरा​धिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझावTata Motors PV का Q1 मुनाफा 80% घटा, JLR की कमजोर बिक्री से प्रदर्शन पर पड़ा असरसौर ऊर्जा में भारत की रफ्तार तेज, पहली छमाही में 34 गीगावॉट क्षमता का इजाफा

कमजोर हुई आर्थिक बुनियाद

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:47 PM IST

कच्चा तेल उत्पादन, बिजली, सीमेंट और कोयला समेत बुनियादी ढांचा के अधिकांश प्रमुख क्षेत्रों में खराब प्रदर्शन के कारण जनवरी में छह महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा उद्योगों की वृध्दि दर घट गई।


यह दर 4.2 प्रतिशत रह गई, जो पूर्व वर्ष के समान माह में 8.3 प्रतिशत थी।अप्रैल-जनवरी 2007-08 के दौरान इन उद्योगों की वृध्दि दर घटकर  5.5 प्रतिशत रह गई, जो पूर्व वर्ष की समान अवधि में 8.9 प्रतिशत थी। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कच्चे तेल के उत्पादन में 0.2 प्रतिशत की नकारात्मक वृध्दि दर दर्ज की गई। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 4.7 प्रतिशत था। कोयला उत्पादन की वृध्दि दर भी गिरकर 4.8 प्रतिशत रह गई, जो पिछले साल जनवरी में 9.9 प्रतिशत थी।


बिजली क्षेत्र की वृध्दि दर 3.3 प्रतिशत रही, जो पिछले साल जनवरी में 8.3 प्रतिशत थी। सीमेंट क्षेत्र ने 5.2 प्रतिशत की वृध्दि दर हासिल की, जो पूर्व वर्ष के समान माह में 7.2 प्रतिशत थी।


कच्चा पेट्रोलियम, पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद, कोयला, बिजली, सीमेंट और तैयार कार्बन स्टील छह महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा क्षेत्र हैं। क्रिसिल के प्रधान अर्थशास्त्री डी. के. जोशी ने बताया कि छह मुख्य बुनियादी ढांचा क्षेत्रों का प्रदर्शन आर्थिक मंदी का प्रतीक है क्योंकि ये क्षेत्र विकास में योगदान करते हैं।


औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के आंकड़े भी विकास में आई मंदी का संकेत करते हैं।इससे पहले, जनवरी में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक भी गिरकर 5.3 प्रतिशत पर आ चुका है। जबकि पूर्व वर्ष जनवरी में यह 11.6 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - March 20, 2008 | 1:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement