facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPO This Week: इस हफ्ते खुलेंगे 8 नए IPOs, ₹5,499 करोड़ से ज्यादा जुटाएंगी कंपनियांशेयर बाजार की इस हफ्ते कैसी रहेगी चाल? अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल और फेड के फैसले पर टिकी नजरेंभारतीय शेयर बाजार में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 16,621 करोड़ रुपयेशेयर बाजार में मंदी की मार, टॉप-5 कंपनियों के ₹1 लाख करोड़ स्वाहा; TCS को लगा सबसे बड़ा झटकापश्चिम एशिया संकट से सरकार ने लिया सबक, LPG उत्पादन के लिए 21 रिफाइनरियों को दिए नए टारगेटLPG e-KYC की आज आखिरी तारीख, नहीं कराया तो घरेलू रेट पर सिलेंडर मिलने में आएगी दिक्कतदिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाजE20 पर फिर सरकार की सफाई: सिर्फ एथेनॉल वाले पेट्रोल से नहीं घटता माइलेज, कई और फैक्टर्स भी शामिलAI नौकरियां छीनेगा या बनाएगा अमीर? ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक कियोसाकी ने युवाओं को दी खास सलाहDividend Stocks: 450% का मोटा डिविडेंड! हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

सोनी बनाएगा ‘करोड़पति’

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:57 PM IST

अपने बुद्धू बक्से पर कुछ महीनों बाद अगर आप कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) देखें, तो चैनल का नाम स्टार प्लस के बजाय सोनी देखकर चौंक मत जाइएगा।
दरअसल मल्टी स्क्रीन मीडिया (जिसका पुराना नाम सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन था) ने इसे बनाने के अधिकार खरीद लिए हैं। कंपनी ने जापानी कंपनी सोनी पिक्चर्स टेलीविजन इंटरनैशनल से ‘हू वांट्स टु बी अ मिलियनेयर?’ गेम शो के अधिकार खरीदे हैं।
सूत्रों के मुताबिक तीन बार केबीसी प्रसारित करने वाली स्टार इंडिया ने यह शो बनाने के लिए सोनी पिक्चर्स के साथ करार आगे नहीं बढ़ाया। यह करार 8 साल के लिए था, लेकिन स्टार इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसका बाजार अब खत्म हो चुका है।
मल्टी स्क्रीन मीडिया के मुख्य कार्य अधिकारी कुणाल दासगुप्ता ने केबीसी बनाने के सौदे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। लेकिन सोनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर बताया कि चैनल को इसके लिए लाइसेंस हासिल हो गया है। लेकिन इस बार शो पेश करने के लिए किसी का नाम तय नहीं हुआ है।
दिलचस्प है कि मल्टी स्क्रीन मीडिया ने चर्चित फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के हिंदी और अंग्रेजी संस्करणों के सैटेलाइट टीवी अधिकार भी खरीद लिए हैं। ऑस्कर के लिए नामांकित यह फिल्म झुग्गी में रहने वाले एक युवा की कहानी है, जो केबीसी जैसे क्विज शो में बड़ी रकम जीतता है।
मुंबई के एक मीडिया विश्लेषक का कहना है कि सोनी स्टार प्लस और कलर्स से पिछड़ गया है और अपने दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए ही उसने ये सौदे किए हैं। सोनी के अधिकारी ने बताया कि चैनल सबसे पहले फिल्म प्रसारित करेगा और उसकी लोकप्रियता को भुनाते हुए केबीसी शुरू कर देगा।
बिजनेस स्टैंडर्ड से बातचीत में कुणाल दासगुप्ता ने इस बात की पुष्टि की कि कंपनी स्लमडॉग मिलियनेयर के अधिकार 5 साल के लिए खरीद चुकी है। लेकिन उन्होंने कहा, ‘हम 6 महीने बाद ही इस फिल्म का प्रसारण कर पाएंगे।’
हालांकि केबीसी ने स्टार इंडिया की किस्मत बदल दी थी। पहली बार जब अमिताभ बच्चन ने 2000 में इस शो की मेजबानी की थी, तो चैनल पहले नंबर पर पहुंच गया था।
मल्टीस्क्रीन मीडिया ने खरीदे केबीसी के अधिकार
स्टार इंडिया को रुचि नहीं
शो के प्रसारण में कम से कम 6 महीने का इंतजार
स्लमडॉग मिलियनेयर के अधिकार भी सोनी के पास

Advertisement
First Published - February 4, 2009 | 8:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement