facebookmetapixel
Advertisement
दोपहिया वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट से रिफ्लेक्टिव टायर तक नए नियमRBI की अगली दर चाल पर सस्पेंस, MPC सदस्य बोले- महंगाई बढ़ी तो रीपो रेट पर फिर विचारबंगाल की खाड़ी में जहाज हादसा, 22 नाविकों की तलाश में जुटी नौसेना-तटरक्षक बलफ्रंट-रनिंग मामले में केतन पारिख को झटका, सैट ने अपील खारिज कीआर्थिक उदारीकरण के 35 साल: जिस विदेशी प्रतिस्पर्धा से डरा बॉम्बे क्लब, उसी देसी समूहों ने कैसे बनाया दबदबाभारत को उर्वरक निर्यात बढ़ाने को तैयार रूस, 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्यपैसिव फंड्स में बढ़ा इंडेक्स फंड का दबदबा, 5 साल में AUM 74% CAGR से बढ़ाEditorial: मोबाइल टैरिफ बढ़ने के संकेत, 5G निवेश और बेहतर सेवाओं के लिए ARPU बढ़ाना जरूरीREC जारी करेगा भारत का पहला टोकनयुक्त कॉरपोरेट बॉन्ड, खरीद में इस्तेमाल होगी डिजिटल करेंसीहाई यील्ड की मांग का असर: PFC ने वापस लिया 3 साल का बॉन्ड इश्यू, 15 साल के बॉन्ड से जुटाए ₹2500 करोड़

सस्ती लागत पर मिलेगी नई तकनीक

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:47 PM IST

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) देश के लिए यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) की तरह बदलाव लाने वाला साबित होगा। इससे सस्ती लागत पर आम आदमी तक नई तकनीक पहुंच सकेगी।
नैस्कॉम टेक स्टार्टअप रिपोर्ट 2022 जारी किए जाने के मौके पर गोयल ने कहा, ‘ओएनडीसी ई-कॉमर्स कंपनियों के बीच आपस में काम करने में सक्षम बनाने वाला पहला साधन होगा और इससे छोटी व बड़ी फर्मों को आम आदमी तक पहुंच पाने का अवसर मिलेगा।’
उन्होंने कहा, ‘ओएनडीसी स्टार्टअप को भी भारत में बढऩे का अवसर मुहैया कराएगा।’
ओएनडीसी इस समय के प्लेटफॉर्म केंद्रित मॉडल से इतर है, जहां एक खरीदार व विक्रेता एक ही ऐप्लीकेशन का इस्तेमाल करेंगे। इसका मकसद कारोबार करने की लागत कम करना, छोटे और परंपरागत खुदरा कारोबारियों को लाभ पहुंचाना और डिजिटल एकाधिकार पर लगाम लगाना है। मंत्री ने यह भी कहा कि भारत मार्च 2021 से शुरू  75 सप्ताह के आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में 75 यूनीकॉर्न प्राप्त करने की राह पर है।
मंत्री ने कहा, ‘यह भारत की बढ़ती ताकत और हमारे स्टार्टअप की प्रासंगिकता का एक उपयुक्त प्रतिबिंब होगा। 2021 को वैश्विक रूप से एक ऐसे साल के रूप में याद किया जाएगा, जब भारत में स्टार्टअप व्यवस्था का उभार हुआ। 2021 ऐसा साल था, जहां हमने सभी विपरीत परिस्थितियों को पीछे छोड़ दिया और हमारा मानना है कि 2022 सफलता वाला वर्ष होगा, जब भारत की अपार संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।’

Advertisement
First Published - January 21, 2022 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement