facebookmetapixel
Advertisement
भारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्यामेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन पर सरकार की चिंता, पोस्ट हटाने से पहले मानव समीक्षा पर जोर

आईटी सेक्टर एफपीआई के लिए सबसे बड़ा अंडरवेट

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:57 AM IST

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के लिए सबसे बड़ा अंडरवेट सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र है, जिसमें मूल्यांकन रिकॉर्ड स्तरों के आसपास मंडरा रहा है। अप्रैल के अंत में, एफपीआई के कुल इक्विटी निवेश का 13.5 प्रतिशत हिस्सा आईटी सेक्टर में था। एमके अल्टरनेट ऐंड क्वांटीटेटिव रिसर्च द्वारा कराए गए विश्लेषण के अनुसार, यह एमएससीआई इंडिया इंडेक्स में सेक्टर के भारांक के मुकाबले 390 आधार अंक कम है। इससे पहले, इस साल निफ्टी आईटी सूचकांक के लिए पिछला 12 महीने का पी/ई अनुपात पहली बार 30 गुना के पार पहुंच गया था। मौजूदा समय में, यह सूचकांक 20 गुना के ऐतिहासिक औसत के मुकाबले 28 गुना के पीई मल्टीपल पर कारोबार कर रहा है। हालांकि कई विश्लेषक आईटी क्षेत्र पर सकारात्मक हैं, क्योंकि यह इस साल अब तक प्रमुख सूचकांक निफ्टी के अनुरूप है। ऐक्सिस सिकयोरिटीज की एक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘आईटी क्षेत्र घरेलू चुनौतियों से गैर-प्रभावित रहेगा और इसे भारतीय कंपनियों की डिजिटलीकरण पहलों का लाभ भी मिलेगा।’ कुछ विश्लेषकों का कहना है कि एफपीआई द्वारा यूडब्ल्यू यानी अंडरवेट नजरिया इस क्षेत्र में शेयरों के लिए अनुकूल साबित होगा।
 

Advertisement
First Published - May 10, 2021 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement