facebookmetapixel
Advertisement
विकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदासौर परियोजनाओं की अटकी डील सुलझाएगा मंत्रालय, डिस्कॉम से PPA पर बातचीतपरमाणु बिजली के लिए पारदर्शी शुल्क ढांचा चाहता है उद्योग, 8 रुपये प्रति यूनिट की सीमा की मांगछोटी कंपनियों पर म्युचुअल फंड्स का बड़ा दांव, एंकर निवेश के बाद भी लंबी अवधि तक बने रहते हैं

पत्रकारों को डिजिटल कौशल में प्रशिक्षण के लिए गूगल की पहल

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:42 AM IST

प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने अपनी गूगल न्यूज इनिशिएटिव (जीएनआई) के तहत भारतीय समाचार उद्योग के लिए आज कई पहल की घोषणा की। इसमें 30 भारतीय समाचार संगठनों के लिए गूगल न्यूज शोकेस का उद्घाटन भी शामिल है। यह एक ऐसा कार्यक्रम है जिसके तहत 50,000 पत्रकारों को डिजिटल कौशल में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा इसके तहत 800 लघु एवं मझोले आकार के समाचार संगठनों को डिजिटल विज्ञापन राजस्व बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
गूगल न्यूज शोकेस को पिछले साल के आखिर में लॉन्च किया गया था और फिलहाल वह कई अन्य देशों में सक्रिय है। इसके तहत गूगल न्यूज में और डिस्कवर पर समर्पित न्यूज शोकेस पैनल पर हिंदी और अंग्रेजी में भारतीय प्रकाशक साझेदारों से प्राप्त सामग्री प्रदर्शित की जाएगी। शोकेस पर भविष्य में कई अन्य भारतीय भाषाओं को जोड़ा जाएगा। प्रकाशकों के साथ लाइसेंस समझौते के तहत गूगल इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले समाचार संगठनों को भुगतान भी करेगी ताकि भुगतान वाली सामग्रियों तक पाठकों की सीमित पहुंच सुनिश्चित की जा सके। गूगल न्यूज शोकेस भारत में आज से 30 समाचार प्रकाशकों के साथ अपना परिचालन शुरू करेगा। इसमें द हिंदू ग्रुप, एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स लिमिटेड, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप, एबीपी लाइव, इंडिया टीवी, एनडीटीवी, ज़ी न्यूज, अमर उजाला, डेक्कन हेराल्ड, पंजाब केसरी, द टेलीग्राफ इंडिया, आईएएनएस (इंडो एशियन न्यूज सर्विस), एएनआई आदि राष्टï्रीय, क्षेत्रीय एवं स्थानीय समाचार संगठन शामिल हैं।

गूगल इंडिया के उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा, ‘भारतीय समाचार उद्योग और पत्रकार पाठकों के साथ जुडऩे के लिए प्रौद्योगिकी को अपना रहे हैं और वे अपने कारोबार एवं रिपोर्टिंग प्रयासों को बेहतर करने के लिए डेटा आधारित निर्णय ले रहे हैं। हमारा मानना है कि एक टिकाऊ, स्वतंत्र एवं विविध समाचार परिवेश तैयार करने, पत्रकारों के साथ काम करने, समाचार प्रेषित करने और समाचार संगठनों में डिजिटल प्लेटफॉर्मों का योगदान काफी महत्त्वपूर्ण है।’ गुप्ता ने कहा कि न्यूज शोकेस विशाल एवं विविध भारतीय समाचार परिवेश के लिए हमारी प्रतिबद्धता का महज एक हिस्सा है। उन्होंने कहा, ‘आज हम पत्रकारों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए अपनी गूगल न्यूज इनिशिएटिव में विस्तार करने की भी घोषणा कर रहे हैं। इससे पत्रकारों को प्रशिक्षित करने के प्रयासों को बल मिलेगा। इसके अलावा करीब 800 लघु एवं मझोले आकार के प्रकाशकों को ऑडिएंस डेवलपमेंट एवं उत्पाद नवाचार में प्रशिक्षण के साथ वित्तीय स्थायित्व हासिल करने में मदद के उद्देश्य से नए कार्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे। इससे समाचार संगठनों को कारोबारी सफलता हासिल करने में मदद मिलेगी।’

Advertisement
First Published - May 19, 2021 | 12:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement