facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

DXC टेक्नॉलजीज बेंगलूरु में खोलेगी ग्लोबल AI हब, साइबर रेंज से लेकर फोरेंसिक लैब तक होंगी सुविधाएं

Advertisement

कंपनी के परामर्श और इंजीनियरिंग सेवाओं के अध्यक्ष रामनाथ वेंकटरमन ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि कंपनी द्वारा कारोबार के बदलाव के मामले में भारत अहम भूमिका निभाएगा

Last Updated- July 07, 2026 | 10:26 PM IST
DXC Technology
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: DXC Technology

वैश्विक आईटी सेवा और परामर्श कंपनी डीएक्ससी टेक्नॉलजीज ने बेंगलूरु में नया ग्राहक अनुभव केंद्र स्थापित करने का ऐलान किया है। यह नई इकाई डीएक्ससी के सबसे बड़े वैश्विक डिलिवरी हब में से एक है। यह एआई-आधारित परामर्श और इंजीनियरिंग पेशकशों की दिशा में जोर दिए जाने के मामले में भारत को केंद्र में रखेगी।

इस स्थल में एक केंद्रीय एआई हब के साथ ही एक साइबर रेंज, फोरेंसिक लैब, सुरक्षा संचालन केंद्र और नेटवर्क संचालन केंद्र शामिल है। ये समाधान डिजाइन से लेकर वास्तविक दुनिया में इस्तेमाल और निगरानी के शुरू से आ​खिर तक के माहौल को सक्षम बनाते हैं।

परामर्श और इंजीनियरिंग सेवाओं के अध्यक्ष रामनाथ वेंकटरमन ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि कंपनी द्वारा कारोबार के बदलाव के मामले में भारत अहम भूमिका निभाएगा। भारत में डीएक्ससी के पहले से ही कई अ​धिकारी हैं, जिनमें इसकी प्लेटफॉर्म इंजीनियरिंग टीम भी शामिल है जो बौद्धिक संपदा (आईपी) और मुख्य इंजीनियरिंग प्रतिभा का निर्माण करती है।

उन्होंने कहा, ‘भारत वास्तव में वह इंजन है जो योजना संबंधी नेतृत्व को संचालित करता है, विशिष्ट आईपी बनाता है, उसे क्रिया​न्वित करता है और ग्राहकों के साथ इन सभी को सह-निर्मित करता है। यह अहम हिस्सा बना रहेगा। हम न केवल ग्राहक-केंद्रित उपयोग के मामलों को बनाने और उनके साथ सह-निर्माण करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, बल्कि क्रियान्वयन को भी बढ़ावा दे रहे हैं।’ 

Advertisement
First Published - July 7, 2026 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement