facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

IREDA QIP: ₹32 का IPO अब ₹157 पर! अब नवरत्न कंपनी फिर बेचने जा रही है शेयर

Advertisement

दिसंबर 2023 के सफल IPO के बाद अब दूसरी बार QIP के जरिए जुटेगा फंड, कंपनी को मिलेगा ₹30,000 करोड़ तक उधार लेने का रास्ता

Last Updated- July 22, 2025 | 9:48 AM IST
IREDA Q2 Results

सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी IREDA (Indian Renewable Energy Development Agency) ने मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 में ₹2,500 से ₹3,000 करोड़ तक जुटाने की योजना बनाई है। यह रकम Qualified Institutional Placement (QIP) के जरिए लाई जाएगी। IREDA के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप कुमार दास ने बताया कि दिसंबर 2023 में IPO के बाद अब सरकार अपनी और 3.76% हिस्सेदारी बेचने जा रही है।

उन्होंने बताया, “पिछले महीने हमने QIP के जरिए ₹2,005 करोड़ जुटाए थे जिसमें सरकार ने 3.24% हिस्सेदारी बेची थी। अब हम इसी वित्त वर्ष में दूसरी किश्त में ₹2,500 से ₹3,000 करोड़ और जुटाने जा रहे हैं।”

प्रदीप कुमार दास के मुताबिक, इस फंडिंग से IREDA को ₹30,000 करोड़ तक अतिरिक्त उधार लेने की क्षमता मिलेगी। सरकार ने कंपनी को मौजूदा वित्त वर्ष में कुल 7% हिस्सेदारी तक बेचने की मंजूरी दी है। अब भी 3.76% हिस्सेदारी बेची जा सकती है।

Gensol Engineering से रिकवरी

IREDA का Gensol Engineering में ₹700 करोड़ का एक्सपोजर था, जो संकट में आ गई थी। कंपनी अब तक इसमें से ₹100 करोड़ से ज्यादा रिकवर कर चुकी है। यह रकम बैंक गारंटी एनकैश करके और फिक्स्ड डिपॉजिट वापस लेकर हासिल की गई है। Gensol कंपनी इलेक्ट्रिक राइड सर्विस देने वाली Blue Smart को वाहन लीज पर देती थी।

यह भी पढ़ें: IPO में ₹1 लाख लगाकर बचे सिर्फ ₹3,200! जानिए कैसे बड़े-बड़े IPOs ने निवेशकों को कर दिया कंगाल

पहली तिमाही में शानदार नतीजे

FY2026 की पहली तिमाही में IREDA ने 49% की सालाना बढ़त के साथ ऑपरेटिंग प्रॉफिट दिखाया है। वहीं, टोटल इनकम फ्रॉम ऑपरेशंस में 30% की बढ़त दर्ज हुई। कंपनी का लोन बुक अब ₹79,941 करोड़ पर पहुंच गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 26% ज्यादा है। IREDA दिसंबर 2023 में IPO लाई थी, जिसमें शेयर की कीमत ₹32 रखी गई थी। सोमवार 21 जुलाई 2025 को IREDA का शेयर NSE पर ₹157.30 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - July 22, 2025 | 9:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement