facebookmetapixel
Advertisement
35 साल बाद सुधारों की नई जरूरत: अब निर्यातकों और आयातकों पर भरोसा जताने का आया समयजेन-ज़ी की चिंगारी कैसे देशभर में फैली, अनोखे आंदोलन ने झुकाई सरकारपेपर लीक पर सरकार का सख्त संदेश, संसद में कल पेश होगा संशोधन विधेयकउदारीकरण के 35 साल: सुधारों ने खोले अवसरों के द्वार, बोले सुनील मित्तल- आजादी के दिन जैसा था 1991 का बजट भाषणपरीक्षा सुधारों पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सभारत ने बनाया पहला स्वदेशी टर्बोजेट इंजन, मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भरता की बड़ी छलांगदूसरी और तीसरी तिमाही में रिटर्न 1% से ऊपर रहने की उम्मीद: बैंक ऑफ बड़ौदा2030 तक दोगुना होगा माइनिंग और कंस्ट्रक्शन कैपेक्स, भारत बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हबEPFO की UPI सेवा में देरी, अब अगस्त में शुरू हो सकती है PF क्लेम की नई सुविधाभारत की शिक्षा व्यवस्था को नौकरशाही में फेरबदल नहीं, प्रणालीगत सुधारों की जरूरत

NTPC के साथ ज्वाइंट वेंचर में 1,660 करोड़ रुपये का निवेश करेगी IOC

Advertisement

आईओसी ने दो जून को संयुक्त उद्यम कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनटीपीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी) का गठन किया था।

Last Updated- October 15, 2023 | 11:43 PM IST
NTPC Green seeks speedy approval from SEBI for Rs 10,000 crore IPO NTPC ग्रीन ने 10,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी से तेजी से मंजूरी मांगी

देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) प्रमुख ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड के साथ संयुक्त उपक्रम (जेवी) में नवीकरणीय बिजली संयंत्र स्थापित करने के लिए 1,660.15 करोड़ रुपये का इक्विटी निवेश करेगी।

आईओसी ने शेयर बाजार को बताया कि अपनी रिफाइनरियों की बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने एनटीपीसी के साथ जून में 50:50 अनुपात में संयुक्त उद्यम कंपनी स्थापित की थी। कंपनी ने बताया कि 13 अक्टूबर को उसके निदेशक मंडल की बैठक में “नवीकरणीय ऊर्जा बिजली संयंत्रों की स्थापना के लिए संयुक्त उद्यम कंपनी की निवेश योजना को मंजूरी दे दी है। इस संयुक्त उद्यम कंपनी की इक्विटी शेयर पूंजी में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए आईओसी 1,660.15 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगी।’’

आईओसी ने दो जून को संयुक्त उद्यम कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनटीपीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी) का गठन किया था।

यह भी पढ़ें : Prestige Group को चालू वित्त वर्ष में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की सेल बुकिंग की उम्मी

उस समय कंपनी ने कहा था, “इंडियन ऑयल रिफाइनरीज की सभी बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए इंडियन ऑयल एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड नवीकरणीय ऊर्जा आधारित बिजली संयंत्रों का (जैसे सौर पीवी, पवन, ऊर्जा भंडारण या अन्य) विकास करेगी।” कंपनी का लक्ष्य आईओसी की रिफाइनरियों की बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए कम से कम 650 मेगावाट क्षमता पैदा करना है।

Advertisement
First Published - October 15, 2023 | 3:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement