facebookmetapixel
Advertisement
दोपहिया वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट से रिफ्लेक्टिव टायर तक नए नियमRBI की अगली दर चाल पर सस्पेंस, MPC सदस्य बोले- महंगाई बढ़ी तो रीपो रेट पर फिर विचारबंगाल की खाड़ी में जहाज हादसा, 22 नाविकों की तलाश में जुटी नौसेना-तटरक्षक बलफ्रंट-रनिंग मामले में केतन पारिख को झटका, सैट ने अपील खारिज कीआर्थिक उदारीकरण के 35 साल: जिस विदेशी प्रतिस्पर्धा से डरा बॉम्बे क्लब, उसी देसी समूहों ने कैसे बनाया दबदबाभारत को उर्वरक निर्यात बढ़ाने को तैयार रूस, 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्यपैसिव फंड्स में बढ़ा इंडेक्स फंड का दबदबा, 5 साल में AUM 74% CAGR से बढ़ाEditorial: मोबाइल टैरिफ बढ़ने के संकेत, 5G निवेश और बेहतर सेवाओं के लिए ARPU बढ़ाना जरूरीREC जारी करेगा भारत का पहला टोकनयुक्त कॉरपोरेट बॉन्ड, खरीद में इस्तेमाल होगी डिजिटल करेंसीहाई यील्ड की मांग का असर: PFC ने वापस लिया 3 साल का बॉन्ड इश्यू, 15 साल के बॉन्ड से जुटाए ₹2500 करोड़

Inox Wind को एवररिन्यू से मिला 51 मेगावाट का कॉन्ट्रैक्ट

Advertisement

यह कॉन्ट्रैक्ट आइनॉक्स विंड के नवीनतम तीन मेगावाट पवन टरबाइन जनरेटर (डब्ल्यूटीजी) से उपकरण आपूर्ति से जुड़ा है।

Last Updated- August 13, 2024 | 11:22 AM IST
wind power project
Representative Image

आइनॉक्स विंड को एवररिन्यू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड से 51 मेगावाट उपकरण आपूर्ति का ठेका मिला है। कंपनी बयान के अनुसार, आइनॉक्स विंड इसके लिए बहु-वर्षीय परिचालन एवं रखरखाव (ओएंडएम) सेवाएं भी उपलब्ध कराएगी।

यह कॉन्ट्रैक्ट आइनॉक्स विंड के नवीनतम तीन मेगावाट पवन टरबाइन जनरेटर (डब्ल्यूटीजी) से उपकरण आपूर्ति से जुड़ा है।

आइनॉक्स विंड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैलाश ताराचंदानी ने कहा, ‘‘ हम एवररिन्यू से 51 मेगावाट का ठेका पाकर खुश हैं। एवररिन्यू एक बड़ा ग्राहक है जिसके साथ हम भविष्य में पारस्परिक रूप से लाभदायक साझेदारी करने का लक्ष्य रखते हैं।’’

कंपनी ने हालांकि ठेके से जुड़ी वित्तीय जानकारी साझा नहीं की। यह परियोजना तमिलनाडु में क्रियान्वित की जाएगी।

एवररिन्यू एनर्जी प्राइवेट के सीईओ आर. वेंकटेश ने कहा, ‘‘ एवररिन्यू में हम अपने टिकाऊ अक्षय ऊर्जा समाधानों के जरिये अपने ग्राहकों की लगातार बढ़ती बिजली मांगों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

Advertisement
First Published - August 13, 2024 | 11:22 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement