facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स को मिला ठेका

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 8:37 AM IST

औद्योगिक एवं चिकित्सा गैसों का उत्पादन करने वाली देश की प्रमुख कंपनी आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स को आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएमएनएस इंडिया) के हजीरा संयंत्र में पांचवें क्रायोजेनिक एयर सेपरेशन यूनिट (एएसयू) स्थापित करने के लिए ठेका मिला है। एएमएनएस इंडिया अपने हजीरा संयंत्र में विस्तार कर रही और उसी के तहत यह ठेका दिया गया है।
आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स ने कहा है कि हजीरा में पांचवीं एएसयू इकाई की स्थापना से बीओओ (बिल्ड-ओन-ऑपरेट) आधार पर भारत का सबसे बड़ा एकल ऑपरेटर ऑनसाइट औद्योगिक गैस परिसर तैयार होगा। यह एस्सार स्टील के अधिग्रहण के बाद आर्सेलरमित्तल द्वारा भारत में पहला बड़ा विस्तार होगा। आर्सेलरमित्तल ने भारत के दिवालिया कानून के तहत दिसंबर 2019 में निप्पॉन स्टील के साथ मिलकर संयुक्त रूप से एस्सार स्टील का अधिग्रहण किया था। अधिग्रहण के बाद एस्सार स्टील का नाम बदलकर आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएमएनएस इंडिया) रख दिया गया था।
इस अनुबंध के तहत 300 करोड़ रुपये के निवेश से आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स को एएमएनएस इंडिया के हजीरा संयंत्र में क्रायोजेनिक एएसयू स्थापित करना होगा। इस इकाई की क्षमता 700 टन प्रति दिन गैसीय ऑक्सीजन और 300 टन प्रति दिन गैसीय नाइट्रोजन एवं अन्य तरल गैसों के उत्पादन की होगी। हालांकि इस इकाई के तैयार होने के बाद परिसर की एकीकृत उत्पादन क्षमता 9,000 टन प्रति दिन औद्योगिक गैसों के उत्पादन की होगी।
आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स के कार्यकारी निदेशक सिद्धार्थ जैन ने कहा, ‘इस परियोजना को 15 महीने की रिकॉर्ड अवधि में चालू करने की योजना है। यह हमें बीओओ आधार पर देश के सबसे बड़े ऑनसाइट औद्योगिक गैस परिसर और वह भी आर्सेलरमित्तल द्वारा परिचालित संयंत्र का ऑपरेटर बनने का गौरव प्रदान करेगा।’
एएमएनएस इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी विम वान गर्वेन ने कहा, ‘हम अपने हजीरा संयंत्र में एक अन्य ऑक्सीजन संयंत्र के लिए आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स के साथ साझेदारी करते हुए खुश हैं क्योंकि हम भारत में एस्सार स्टील के अधिग्रहण के बाद अपना पहला बड़ा विस्तार करने जा रहे हैं।’ इस विस्तार से एएमएनएस इंडिया का उत्पादन 72 लाख टन से बढ़कर 86 लाख टन तक पहुंच जाएगा। लेकिन एएमएनएस इंडिया के पास बड़ी योजनाएं हैं जिससे उत्पादन को 1.2 से 1.5 करोड़ टन तक बढ़ाया जा सकेगा।

Advertisement
First Published - February 7, 2021 | 11:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement