facebookmetapixel
Advertisement
EPS-95 Pension: हर साल ये दस्तावेज जमा नहीं किया तो रुक सकती है पेंशन!नई कार-बाइक खरीदना होगा महंगा? थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे!मराठी नहीं बोल सकते तो महाराष्ट्र में नहीं चला सकेंगे ऑटो-टैक्सी, 20 अगस्त से लागू होंगे नए नियममहाराष्ट्र में प्रशासनिक बदलाव: वित्त विभाग को मिले बजटीय अधिकार, CM अब बदल सकेंगे मंत्रियों के फैसलेबिना RERA रजिस्ट्रेशन वाले प्रोजेक्ट में न लगाएं पैसा, बुकिंग से पहले करें ये जांचलोन रिकवरी पर RBI सख्त, रात में कॉल और परिवार पर दबाव नहीं बना सकेंगे एजेंटमहंगाई बढ़ी तो रीपो रेट में हो सकता है इजाफा, RBI MPC के सदस्यों ने दिए संकेतक्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर पकड़ना आसान, छेड़छाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई: सेबी चीफसितंबर से महंगी होंगी हुंडई की कारें, कीमतों में 1% तक बढ़ोतरी का ऐलानत्योहारी सीजन से पहले महंगी होगी प्याज? बारिश और कम सप्लाई ने बढ़ाई टेंशन

चुनौतीपूर्ण परिदृश्य में इन्फोबींस का राजस्व 19.2 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:22 AM IST

इंदौर की सॉफ्टवेयर कंपनी इन्फोबींस टेक्रॉलाजीज लिमिटेड का राजस्व मार्च 2021 में समाप्त वर्ष में 19.2 फीसदी बढ़कर 196.36 करोड़ रुपये हो गया। गत वर्ष कंपनी का राजस्व 164.68 करोड़ रुपये था। वर्ष के दौरान कंपनी का कर पश्चात लाभ 75 फीसदी बढ़कर 36.68 करोड़ रुपये हो गया। गत वर्ष यह 20.95 करोड़ रुपये था। विश्वस्तर पर चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल में कंपनी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया और इसी के बल पर उसने 232 रुपये प्रति शेयर की दर पर 10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों पुनर्खरीद का निर्णय लिया। पुनर्खरीद की प्रक्रिया भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड की निविदा प्रक्रिया के अनुरूप की जाएगी। सन 2000 में स्थापित इन्फोबींस डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और प्रॉडक्ट इंजीनियरिंग के क्षेत्र में काम करने वाली सूचीबद्ध कंपनी है जो विभिन्न उद्यमों की आवश्यकता के अनुरूप सॉ टवेयर निर्माण करती है।

Advertisement
First Published - April 29, 2021 | 3:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement