facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

पीयूष गोयल ने 27 आकांक्षी जिलों के लिए पेश किया पीएम गतिशक्ति जिला मास्टर प्लान, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में आएगी तेजी

Advertisement

Piyush Goyal PM Gati Shakti: बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं के कुशल नियोजन और कार्यान्वयन के लिए पीएम गतिशक्ति पहल के तहत एक राष्ट्रीय मास्टर प्लान पोर्टल शुरू किया गया है।

Last Updated- October 15, 2024 | 8:29 PM IST
Piyush Goyal presented PM Gatishakti District Master Plan for 27 aspirational districts, infrastructure development will accelerate पीयूष गोयल ने 27 आकांक्षी जिलों के लिए पेश किया पीएम गतिशक्ति जिला मास्टर प्लान, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में आएगी तेजी

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने देश के 27 आकांक्षी जिलों में बुनियादी ढांचे के नियोजन के लिए पीएम गतिशक्ति पहल के तहत एक जिला मास्टर प्लान मंगलवार को पेश किया।

बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं के कुशल नियोजन और कार्यान्वयन के लिए पीएम गतिशक्ति पहल के तहत एक राष्ट्रीय मास्टर प्लान पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल को गुजरात स्थित बिसाग-एन (भास्कराचार्य इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस एप्लिकेशन एंड जियोइन्फॉर्मेटिक्स) ने विकसित किया है।

गोयल ने कहा, “जीआईएस-सक्षम यह मंच सरकार के लिए पैसे बचाने में मदद करेगा और इसकी डेटा-समर्थित निर्णय लेने की प्रक्रिया के कारण अधिक दक्षता के साथ बुनियादी ढांचे का निर्माण करने की योजना बनाई जा सकेगी।”

गोयल ने कहा कि अगले 18 महीनों में देश भर के 750 से अधिक जिलों को शामिल करने के लिए जिला मास्टर प्लान का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने शहरों को उनकी लॉजिस्टिक योजना बनाने में मदद करने के लिए लॉजिस्टिक योजना तैयार करने के लिए दिशानिर्देश भी जारी किए।

उन्होंने कहा कि पीएम गतिशक्ति आने वाली दुनिया के लिए भारत की पेशकश है जहां विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे की तेज, बेहतर और लागत प्रभावी योजना के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर 1,600 से अधिक किस्म के आंकड़े इकट्ठा किए गए हैं।

मंत्री ने कहा, “यह ऐसी प्रौद्योगिकी होगी जिसका उपयोग दुनिया आने वाले वर्षों में अपने बुनियादी ढांचे की योजना बनाने के लिए करेगी।”

उन्होंने कहा कि भारत के शहरी योजनाकार, वास्तुकार, इंजीनियर, इनमें से कई परियोजनाओं का वित्तपोषण करने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठनों का भारत की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में भरोसा जगेगा।

गोयल ने कहा कि पीएम गतिशक्ति में हरेक डेटा का सत्यापन किया जाता है, उसे दोबारा जांचा जाता है और डेटा को समय-समय पर अद्यतन करने के लिए एक व्यवस्था बनाई गई है।

Advertisement
First Published - October 15, 2024 | 8:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement