facebookmetapixel
Advertisement
1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के 35 साल पूरे, क्या बदला और आगे की क्या बदलने की जरूरत हैसहकारी मॉडल और एग्रीवोल्टेइक्स से बदलेगी खेती, किसानों की आय बढ़ाने यही है नया फॉर्मूलाEditorial: ऑफलाइन पेमेंट के लिए बेहतर साइबर सुरक्षा और मजबूत नियमों की दरकारCryptocurrency से हुई कमाई? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियम!Share Market: सेंसेक्स 331 अंक टूटा, निफ्टी 23,767 पर बंद! अब क्या करें निवेशक?National Testing Agency के 47 अफसरों को सरकार ने किया बर्खास्त, कुछ अधिकारियों पर होगी क्रिमिनल कार्रवाईBank of India Q1 Results: मुनाफा ₹3,068 करोड़ पर पहुंचा, NII में 12.61% की बड़ी बढ़ोतरीTata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूला

सीईओ के वेतन के लिए मंजूरी लेगी इंडिगो

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:26 AM IST

प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो ने अपनी ताजा वार्षिक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि हाल में उसके मुख्य कार्याधिकारी रणजय दत्ता के वेतन में 35 फीसदी की कटौती की गई और उन्हें वित्त वर्ष 2020 के लिए 11.4 करोड़ रुपये का भुगतान वेतन के तौर पर किया गया। इंडिगो का परिचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने पूर्णकालिक निदेशक एवं सीईओ के तौर पर दत्ता की नियुक्ति और उन्हें वित्त वर्ष 2020 सहित तीन वर्षों के लिए वेतन पैकेज के भुगतान के लिए शेयरधारकों से मंजूरी मांगी है। कंपनी ने एक विशेष प्रस्ताव के जरिये शेयरधारकों से यह मंजूरी मांगी है। कंपनी 4 सितंबर को अपनी वार्षिक आम बैठक में शेयधारकों के समक्ष वोटिंग के लिए यह प्रस्ताव रखेगी।
विमानन क्षेत्र के दिग्गज माने जाने वाले दत्ता ने सबसे पहले सलाहकार के रूप में इंडिगो से जुड़े थे और 2019 के आरंभ में उन्हें कंपनी का सीईओ नियुक्त किया गया था। इसी साल जनवरी में उन्होंने पूर्णकालिक निदेशक के तौर पर भी पदभार संभाला है। इससे पहले दत्ता सहारा एयरलाइंस और यूनाइटेड एयरलाइंस के अध्यक्ष के तौर पर काम कर चुके हैं। वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, दत्ता के वेतन पैकेज में 12.7 लाख डॉलर सकल वार्षिक वेतन शामिल है जिसका भुगतान रुपये में किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें बोनस भी दिया जाएगा।
वित्त वर्ष 2020 में दत्ता को सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक के तौर पर कुल 11.4 करोड़ रुपये का वेतन प्राप्त हुआ। कंपनी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है, ‘वित्त वर्ष 2020 में उन्हें वेतन के अलावा करीब 5.6 करोड़ रुपये का बोनस दिया गया जो उनके अनुबंध शर्तों के अनुरूप है। यह रकम 31 मार्च 2020 तक के लिए थी।’

Advertisement
First Published - August 15, 2020 | 12:34 AM IST

संबंधित पोस्ट