facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

भारतीय सामान अब विदेशों तक आसानी से पहुंचेगा, Amazon ने बढ़ाया लॉजिस्टिक्स नेटवर्क

Advertisement

Amazon ने ‘एक्सपोर्ट नेविगेटर’ की शुरुआत की भी घोषणा की। यह ‘वन-स्टॉप डैशबोर्ड’ है, जो विक्रेताओं को विदेश माल भेजने से संबंधित सभी आवश्यकताएं पूरी करने में मदद करेगा।

Last Updated- November 19, 2024 | 1:50 PM IST
Amazon India
Representative Image

ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Amazon ने अपने सीमा-पार लॉजिस्टिक्स कार्यक्रम ‘ग्लोबल सेलिंग सेलर एक्सपोर्ट्स एंड डिलीवरी’ (एसईएनडी) का विस्तार किया है। इससे भारतीय निर्यातकों को विदेश में माल भेजने में मदद मिलेगी।

कंपनी ने ‘एक्सपोर्ट नेविगेटर’ की शुरुआत की भी घोषणा की। यह ‘वन-स्टॉप डैशबोर्ड’ है, जो विक्रेताओं को विदेश माल भेजने से संबंधित सभी आवश्यकताएं पूरी करने में मदद करेगा।

बयान के अनुसार, ‘‘ Amazon ने अपने प्रमुख सीमा-पार लॉजिस्टिक्स कार्यक्रम ‘अमेजन ग्लोबल सेलिंग एसईएनडी’ का विस्तार किया है, जिसमें भारत से अमेरिका, ब्रिटेन तथा जर्मनी तक हवाई और समुद्री मार्गों पर तीन नए वाहक शामिल किए गए हैं।’’

इसमें कहा गया, ‘‘ इसके अतिरिक्त भारतीय निर्यातकों के लिए सस्ती तथा थोक भंडारण सुविधा सक्षम करने के लिए एसईएनडी (सेंड) को अब अमेजन वेयरहाउसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन (एडब्ल्यूडी) के साथ जोड़ा गया है। यह कम लागत वाला थोक भंडारण समाधान है जो विक्रेताओं को अधिक कुशल ‘इन्वेंट्री’ परिनियोजन तथा वितरण में मदद करता है।’’

Amazon ने कहा कि एसईएनडी के माध्यम से भारतीय निर्यातक विदेशों में अमेजन पूर्ति केंद्रों तक माल भेजने के लिए विभिन्न तृतीय-पक्ष प्रदाताओं से सीमा-पार रसद तक पहुंच सकेंगे। यह सेवा प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण तथा अमेजन समर्थित ‘शिपिंग’ की पेशकश करेगी, जो आसान बुकिंग, ट्रैकिंग और भुगतान के लिए अमेजन सेलर सेंट्रल के साथ एकीकृत होगी।

Amazon इंडिया के निदेशक (वैश्विक व्यापार) भूपेन वाकणकर ने कहा, ‘‘ हम समूचे भारत में उद्यमियों के लिए ई-कॉमर्स निर्यात अवसरों का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम 2025 तक देश से 20 अरब अमेरिकी डॉलर के संचयी निर्यात को सक्षम करने की दिशा में काम कर रहे हैं।’’

Advertisement
First Published - November 19, 2024 | 1:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement