facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल

एमेजॉन: वैश्विक सेल के लिए तैयार देसी निर्यातक

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:55 PM IST

प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन डॉट कॉम के वार्षिक सेल कार्यक्रम ब्लैक फ्राइडे ऐंड साइबर मंडे के दौरान दुनिया भर के ग्राहकों के लिए मेड इन इंडिया उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए 70 हजार से अधिक भारतीय निर्यातक तैयार हैं। ये निर्यातक आगामी हॉलिडे सीजन के लिए एमेजॉन की वैश्विक वेबसाइट पर हजारों नए उत्पाद लॉन्च कर रहे हैं। द ब्लैक फ्राइडे ऐंड साइबर मंडे सेल की शुरुआत 26 नवंबर यानी गुरुवार से हो रही है और वह 30 नवंबर यानी सोमवार को खत्म होगा।
सेल के दौरान दुनिया भर में एमेजॉन के ग्राहकों को भारतीय निर्यातकों के जरिये स्टेम खिलौने, फैशन ज्वैलरी, चाय एवं बेवरिजेस, सौंदर्य उत्पाद, चमड़े के उत्पाद आदि खरीदने का आसान विकल्प मिलेगा। ब्लैक फ्राइडे ऐंड साइबर मंडे अमेरिका में छुट्टियों के मौसम की शुरुआत का संकेत करने वाले प्रमुख सेल कार्यक्रम है। इस दौरान लोग अपने घर पर इस्तेमाल के लिए और दोस्तोंं एवं रिश्तेदारों को उपहार देने के लिए खरीदारी करते हैं।
एमेजॉन इंडिया के निदेशक (वैश्विक व्यापार) अभिजित कामरा ने कहा, ‘ब्लैक फ्राइडे ऐंड साइबर मंडे एमेजॉन ग्लोबल सेलिंग पर मौजूद भारतीय एमएसएमई के लिए साल का एक महत्त्वूपर्ण समय है क्योंकि यह वैश्विक हॉलिडे सीजन की शुरुआत का संकेत देता है।’ उन्होंने कहा कि भारत में त्योहारी सीजन के बाद सही समय पर यह हमारे बिक्री साझेदारों के लिए पारंपरिक तौर पर वृद्धि की एक महत्त्वपूर्ण अवधि है।

Advertisement
First Published - November 24, 2020 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement