facebookmetapixel
Advertisement
डेटा पर नियंत्रण करने वाले ही तय करेंगे भविष्य, भारत के सामने बड़ी चुनौतीजून में ई-वे बिल जनरेशन ने पकड़ी रफ्तार, 14.5% की सालाना बढ़त के साथ 1,367 लाख से अधिक जनरेटदेश के 500 जिले बनेंगे नए एक्सपोर्ट हब, छोटे उद्योगों को ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाएगी सरकारमानसून की रफ्तार बढ़ी, फिर भी खरीफ में बोआई 21% पीछे; अरहर का रकबा 41% घटाECLGS 5.0 की देश में धूम: अब तक ₹1.55 लाख करोड़ की गारंटी जारी, 98% फायदा MSME को5 अरब डॉलर पर न रुकें, दुनिया का सबसे बड़ा खिलौना हब बनने का लक्ष्य रखे भारत: सीतारमणमई में NBFC के लोन में जोरदार उछाल, गोल्ड और रीयल एस्टेट ऋण ने पकड़ी रफ्तारITR Form Update: अब टैक्स फ्री इनकम छिपाने की जरूरत नहीं, नए कॉलम से दूर होगी टैक्सपेयर्स की टेंशन!ITR Filing 2026 नौकरी संग फ्रीलांसिंग से भी कमाई तो ITR कैसे फाइल करेंकोचीन शिपयार्ड OFS पर निवेशकों की टूट पड़ी भीड़, सरकार ने ‘ग्रीन शू ऑप्शन’ किया लागू

भारत को नहीं होगा कोई फायदा

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:27 PM IST

जी 20 देशों की बैठक में कर के नियम कड़े कर देने से भारत को कोई फायदा मिलने की उम्मीद नहीं है।
दरअसल, समूह के ज्यादातर देशों के द्विपक्षीय कर अनुबंध होने से देश में होने वाला ज्यादातर निवेश वैध होता है। माना जा रहा है कि ‘कर का स्वर्ग’ साबित हो रहे देशों के लिए बना यह कानून भारत को ज्यादा लाभ नहीं दिलाएगा।
भारत के लिए मॉरिशस और साइप्रस कर का स्वर्ग साबित होते रहे हैं। केवल इन दो देशों से ही देश में कुल विदेशी निवेश के आधे का निवेश होता है। इन दोनों देशों के साथ भारत का दोहरे कराधान से बचाव का अनुबंध (डीटीएए) है।
वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि सरकार इन दोनों देशों के साथ मौजूद अपनी संधि को बदलने की तनिक भी इच्छुक नहीं है। ऐसे में नियम कड़े होने के बावजूद मौजूदा व्यवस्था में बदलाव की कोई संभावना नहीं है।
अधिकारी के मुताबिक, केवल नए डीटीएए अनुबंध के जरिए ही इस प्रावधान को और कड़ा किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि अभी भारत का 70 से ज्यादा देशों के साथ दोहरे कराधान से बचाव के अनुबंध यानी डीटीएए हैं।
पिछले कई साल से भारत मॉरिशस के साथ हुई अपनी संधि पर पुनर्विचार की कोशिश करता रहा है। भारत ने इसमें बदलाव के लिए एक साथ भुगतान का प्रस्ताव भी किया था, लेकिन इसके लिए मॉरिशस तैयार ही नहीं हो रहा है।
वित्त मंत्रालय के इस अधिकारी ने बताया, ‘मॉरिशस के साथ भारत का दोस्ताना संबंध है। इस वजह से भारत मामले में कोई एकतरफा कदम उठाने से बचता रहा है।’ देश में हुए विदेशी प्रत्यक्ष निवेश की बात करें, तो अप्रैल 2000 से जनवरी 2009 के बीच मॉरिशस और साइप्रस से कुल 46 फीसदी निवेश हुआ।
आर्थिक सहयोग विकास संगठन (ओईसीडी) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों ही देशों का दायरा अंतरराष्ट्रीय कर मानकों के अनुरूप हैं। प्राइसवाटरहाउसकूपर्स के कार्यकारी निदेशक राहुल गर्ग ने बताया, ‘हमने मॉरिशस के साथ कर हिस्सेदारी का समझौता किया है, लेकिन ये हमें इससे संबंधित सूचना मुहैया ही नहीं कराना चाहते। इतना ही नहीं राउंड ट्रिपिंग के बारे में भी कोई जानकारी हासिल कर पाना काफी मुश्किल है।’
राउंड ट्रिपिंग उस धन को कहते हैं जो देश से बाहर चला जाता है। वहां से ये धन फिर भारत लौटता है। इसकी वजह यह कि मॉरिशस और साइप्रस जैसे देशों से निवेश करने पर कर में भारी छूट मिलती है। राजस्व के नुकसान की अन्य वजह ‘ट्रिटी शॉपिंग’ है।

Advertisement
First Published - April 7, 2009 | 6:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement