facebookmetapixel
Advertisement
विकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदासौर परियोजनाओं की अटकी डील सुलझाएगा मंत्रालय, डिस्कॉम से PPA पर बातचीतपरमाणु बिजली के लिए पारदर्शी शुल्क ढांचा चाहता है उद्योग, 8 रुपये प्रति यूनिट की सीमा की मांगछोटी कंपनियों पर म्युचुअल फंड्स का बड़ा दांव, एंकर निवेश के बाद भी लंबी अवधि तक बने रहते हैं

थोक ऑर्डर तैयार करने वाली इकाइयों में बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:43 AM IST

विभिन्न ग्राहकों से किसी एक सामान के लिए आने वाले ऑर्डर को थोक ऑर्डर में तब्दील करने वाली स्टार्टअप इकाइयों ने इन दिनों निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ये स्टार्टअप इकाइयां अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से इस नए कारोबार ढर्रे को अंजाम दे रही हैं। पिछले कुछ हफ्तों के दौरान कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण के बावजूद निवेशक इन सोशल ई-कॉमर्स स्टार्टअप इकाइयों जैसे बेंगलूरु स्थित डीलशेयर, मॉल91 और सिटीमॉल में खुलकर रकम झोंक रही हैं।
फेसबुक समर्थित मीशो भी फार्मिसो के नाम से एक ऐसा ही प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है। डीलशेयर ने टाइगर ग्लोबल की अगुवाई में अप्रैल में 10 करोड़ डॉलर रकम जुटाई है। वेस्टब्रिज कैपिटल, मैट्रिक्स पाटनर्स और ऐज कैपिटल भी इनके कुछ साझेदारों में शामिल हैं। एक महीने पहले ही सिटीमॉल ने 1.1 करोड़ डॉलर रकम जुटाई थी। सैफ पार्टनर्स जैसे दिग्गज निवेशकों का कंपनी को साथ मिल रहा है। मॉल 91 भी 2 करोड़ डॉलर रकम जुटाने के लिए बातचीत कर रही है। मॉल 91 के सह-संस्थापक नितिन गुप्ता को यह प्रक्रिया जून तक पूरा होने की उम्मीद है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि परिवार और मित्र उत्पादों पर छूट पाने के लिए एक साथ कई ऑडर करते हैं।

Advertisement
First Published - May 18, 2021 | 12:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement