कंपनियां

जायडस हेल्थकेयर को 284.58 करोड़ रुपये का आयकर नोटिस

जायडस हेल्थकेयर ने आयकर मांग से असहमति जताई

Published by
भाषा   
Last Updated- December 26, 2023 | 11:22 PM IST

जायडस लाइफसाइंसेज ने मंगलवार को कहा कि उसकी इकाई जायडस हेल्थकेयर लिमिटेड को कर आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 284.58 करोड़ रुपये का आयकर नोटिस मिला है। जायडस लाइफसाइंसेज ने शेयर बाजार को दी गई

एक सूचना में कहा कि उसके पूर्ण-स्वामित्व वाली अनुषंगी जायडस हेल्थकेयर लिमिटेड (जेडएचएल) को आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 143 (1) के तहत 284.58 करोड़ रुपये की कर मांग निर्धारित किए जाने की सूचना मिली है।
इसके मुताबिक, आयकर विभाग के केंद्रीकृत प्रसंस्करण केंद्र (सीपीसी) ने आकलन वर्ष 2023-24 के लिए यह सूचना भेजी है। यह मांग आयकर रिटर्न के प्रसंस्करण के दौरान स्पष्ट खामियां पाए जाने पर की गई है।

कंपनी ने विश्वास जताया है कि एक बार रिटर्न में सुधार कर लिए जाने पर समूची मांग हटा दी जाएगी। जेडएचएल आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर की गई कर मांग से पहले ही असहमति जता चुकी है।

First Published : December 26, 2023 | 11:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)