facebookmetapixel
Advertisement
UTI के दौर से SIP तक, कैसे बदल गया म्युचुअल फंड?पश्चिमी मानक भारत पर न थोपें, छोटी कारों का बाजार खत्म नहीं हुआ: आर. सी. भार्गवHDFC Bank पर उठे सवालों के बीच चेयरमैन ने क्या कहा?शेयर बाजार में नया गणित! Closing Auction से क्यों बदल रहे हैं Sensex-Nifty के क्लोजिंग आंकड़े1,000 KM तक की है रेंज, अब दूसरे देश खरीदना चाहते हैं भारत का ‘काल’भारत के सर्विस सेक्टर को लगा बड़ा झटका! 4 साल में सबसे धीमी हुई रफ्तार, PMI गिरकर 53.3 पर पहुंचाजब पूरा सीमेंट सेक्टर ‘Neutral’, तब JK Cement ही क्यों बना टॉप पिक?Stock Market Today: GIFT Nifty में हल्की बढ़त, एशियाई बाजारों में कमजोरी; आज Hero MotoCorp, LIC, Britannia समेत कई कंपनियों के नतीजेगांवों की तस्वीर बदलने की तैयारी! पंचायतों की कमाई बढ़ाने के लिए सरकार को मिला बड़ा सुझावCrude Oil Prices: होर्मुज समझौते से चढ़ा कच्चे तेल का भाव, क्रूड में आई तेजी

आइकिया इंडिया का घाटा बढ़कर 720 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 10:26 AM IST

फर्नीचर क्षेत्र की खुदरा कंपनी आइकिया इंडिया का शुद्ध घाटा मार्च, 2020 में समाप्त वित्त वर्ष में बढ़कर 720.1 करोड़ रुपये हो गया। नियामकीय दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 685.4 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। बाजार आसूचना कंपनी टॉफलर द्वारा साझा कंपनी पंजीयक के पास जमा कराए गए दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है।  हालांकि, वित्त वर्ष 2019-20 में आइकिया इंडिया की शुद्ध बिक्री 64.68 फीसदी बढ़कर 566 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 343.7 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का कुल राजस्व 63.18 फीसदी बढ़कर 665.6 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 407.9 करोड़ रुपये था। आइकिया इंडिया ने इसी महीने अपना दूसरा खुदरा स्टोर मुंबई में खोला है। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की अन्य आय 99.6 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 64.2 करोड़ रुपये रही थी। इस बारे में संपर्क करने पर आइकिया ने कहा कि भारत हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार है और हम ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए यहां निवेश कर रहे हैं। 

Advertisement
First Published - December 25, 2020 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement