facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

IIFL Securities का दिसंबर तिमाही का नेट प्रॉफिट 25 प्रतिशत घटा

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 4:02 PM IST
IIFL Finance

आईआईएफएल सिक्योरिटीज का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 25 प्रतिशत गिरकर 64.2 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी ने मंगलवार को बयान में यह जानकारी दी। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में 86 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

आलोच्य अवधि के दौरान कंपनी की कुल आय भी छह प्रतिशत घटकर 347 करोड़ रुपये रह गई। एक साल पहले समान अवधि में यह 368 करोड़ रुपये रही थी।

इसके अलावा आईआईएफएल के निदेशक मंडल ने इस वित्त वर्ष 2022-23 के लिए तीन रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा भी की है।

कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड तिथि तीन फरवरी तय की है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक आर वेंकटरमन ने कहा, ‘‘बीती तिमाही के दौरान हमारे निदेशक मंडल ने ऑनलाइनखुदरा व्यापार कारोबार को 5पैसा कैपिटल लि. को स्थानांतरित करने की मंजूरी दे दी। इसके लिए नियामकीय मंजूरियां ली जानी हैं।’’ पिछले महीने तक प्रबंधन के तहत कंपनी की संपत्ति 1.24 लाख करोड़ रुपये से अधिक रही।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 4:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement