facebookmetapixel
Advertisement
HDFC ERGO का बड़ा प्लान! मार्केट शेयर नहीं, मुनाफे वाली ग्रोथ पर दांव; हेल्थ और मोटर इंश्योरेंस पर रहेगा फोकसमोबाइल, EV और मेडिकल डिवाइस होंगे सस्ते? सरकार ने इन इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स पर हटा दी कस्टम ड्यूटीNissan की नजर भारतीय बाजार पर, बिक्री बढ़ाने का बड़ा रोडमैपHonda Electric Scooter: इस साल आएगा नया मॉडल, कंपनी का बड़ा ऐलानTCS ने फिर शुरू की बंपर भर्ती! एक तिमाही में 9,279 लोगों को मिली नौकरीTruecaller पर लग सकती है लगाम! सरकार कर रही बड़े फैसले की तैयारीविदेशों में बढ़ेगा भारत का दबदबा! West Asia तनाव के बीच भी नहीं रुकेगा भारतीय कंपनियों का ग्लोबल विस्तारStock Market Today: GIFT Nifty में 100 अंकों से ज्यादा की तेजी, TCS के शेयरों पर रहेगी नजर; एशियाई बाजारों में भी शानदार बढ़त₹11,600 करोड़ के SBI MF IPO से पहले बड़ी डील, 30 निवेशकों ने खरीदे शेयरअब सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल तय करेगी नौकरी! सरकार तैयार कर रही नया इंटरनेशनल सिस्टम

आईसीएआई ने कसी लगाम

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:10 AM IST

चार्टर्ड अकाउंटेंसी की नियामक संस्था, इंस्टीटयूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने उन विदेशी ऑडिट फर्मों पर लगाम कसने की कवायद तेज कर दी है, जो कानून की कमियों का फायदा उठाकर अपने प्रतिनिधियों के जरिये भारत में ऑडिट सेवा मुहैया करवा रही हैं।
इसी कोशिश के तहत आईसीएआई ने उन दर्जन भर सीए फर्मों को नोटिस जारी किया है, जिनके विदेशी फर्मों के साथ संबंध हैं। कानूनन केवल वही ऑडिट फर्म भारत में अपनी सेवाएं मुहैया करवा सकती हैं, जो आईसीएआई के तहत रजिस्टर्ड हों।
आईसीएआई के अध्यक्ष उत्तम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि, ‘इसके बावजूद  विदेशों में रजिस्टर्ड कई ऑडिट फर्म, स्थानीय फर्मों के साथ गठजोड़ कर ऑडिट सेवा मुहैया करवाती पाई गईं हैं। हम यह पता लगना चाहते हैं कि ये फर्म कैसे काम कर रही हैं और क्या इसके लिए वे कानूनों का भी उल्लंघन कर रही हैं?
इसीलिए हमने उन 12 फर्मों को नोटिस भेजा है, जिनका विदेशी संस्थाओं के साथ संबंध है। हमने यह पता लगना चाहते हैं कि इसके पीछे उनका मकसद क्या है?’ हालांकि, उन्होंने इन फर्मों के नामों का खुलासा करने से इनकार कर दिया।
इन फर्मों को इस मामले में इंस्टीटयूट को 23 मई तक जवाब देना है। देश में कई ऐसे ऑडिट फर्म हैं, जिनके विदेशी फर्मों के साथ संबंध हैं। मिसाल के तौर पर प्राइसवाटर हाउस और एसआर बाटलीबोई को ही ले लीजिए। एक तरफ, प्राइस वाटर हाउस, दुनिया की नामी-गिरामी ऑडिट फर्म प्राइस वाटरहाउसकूपर्स का एक हिस्सा है, तो वहीं एसआर बाटलीबोई अर्न्स्ट ऐंड यंग की सदस्य है।
आईसीएआई ने इन फर्मों से उनकी गतिविधियों, अंतरराष्ट्रीय गठजोड़ों और देश में उनके परिचालन ढांचे के बारे में जानकारी मांगी है। सत्यम घोटले के मामले में प्राइसवाटरहाउस से जुड़े दो ऑडिटरों ने कथित रूप से सत्यम कंप्यूटर के पूर्व संस्थापक और अध्यक्ष बी. रामालिंग राजू की 7,000 करोड़ रुपये के हेर-फेर में मदद की थी।
वैसे, इस मामले में आईसीएआई ने प्राइसवाटरहाउस के खिलाफ अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। इंस्टीटयूट ने इस मामले की जांच के लिए अग्रवाल की अध्यक्षता में सात सदस्यीय उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया है। साथ ही, जरूरी हुआ तो यह समिति नियमों में बदलाव की भी सिफारिश कर सकती है।
जांच की इसी प्रक्रिया के दौरान समिति ने उन दर्जन भर भारतीय सीए फर्मों से जवाब मांगने का फैसला किया है, जिनका विदेशी फर्मों के साथ संबंध है। इसके लिए संस्था ने इन फर्मों से उनके विदेशी फर्मों के साथ समझौते के सारे दस्तावेजों की मांग की है।
इन दस्तावेजों में उनके विदेशी फर्मों के समझौते, विदेशी फर्मों के नाम के इस्तेमाल से जुड़ी शर्तें व नियम, फीस तथा मुनाफे में हिस्सेदारी से जुड़े दस्तावेज, मानव संसाधनों के इस्तेमाल से जुड़े दस्तावेज भी मांगा है।

Advertisement
First Published - April 30, 2009 | 4:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement