facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

आईबीएम देगी कोटक महिंद्रा को आईटी सेवाएं

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 5:52 PM IST

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी आईबीएम ने कोटक महिंद्रा बैंक के साथ 245 करोड़ रुपये का करार किया है।


इस करार के तहत आईबीएम कोटक बैंक के लिए एक ग्रीन डैटा सेंटर बनाएगा और उसका रखरखाव भी करेगी। इसके  साथ ही वह आईपी इन्फ्रास्ट्रक्चर सेवाएं भी मुहैया कराएगी। आईबीएम ने बताया कि इस सेवा से कोटक की परिचालन लागत में लगभग 6 करोड़ रुपये की कमी आएगी।

इससे कोटक को सभी कारोबार में बेहतर करने में आसानी होगी। इससे कोटक महिंद्रा बैंक के साथ ही समूह की बाकी कंपनियां कोटक सिक्योरिटीज और कोटक लाइफ इंश्योरेंस को भी फायदा होगा।

कोटक महिंद्रा समूह के  मुख्य परिचालन अधिकारी विक्रम सूद ने बताया, ‘बैंकिंग और वित्तीय संस्था के लिए एकीकृत ढांचा तैयार करने के लिए ही हम इस तरह की सेवा ले रहे हैं।

पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए हमनें कचरे की रिसाइकलिंग और अक्षय ऊर्जा के इस्तेमाल को तरजीह देने की योजना बनाई है।

Advertisement
First Published - January 5, 2009 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement