facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

‘सत्यम कथा’ में आईबीएम

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 6:54 PM IST

संकटग्रस्त सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज की ‘बिक्री कथा’ अभी औपचारिक तौर पर शुरू नहीं हुई है, लेकिन कंपनी को खरीदने के लिए एक से एक दिग्गज पूरी तरह से तैयार है।
इस मामले में नया नाम दुनिया की दिग्गज सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी आईबीएम का भी जुड़ गया है। इस तरह की खबरें हैं कि हैदराबाद की  इस कंपनी को हासिल करने की होड़ में अब आईबीएम भी शामिल हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक इस कंपनी ने सत्यम के बोर्ड के सामने सत्यम में भारी हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव रखा है। कंपनी मामलों के मंत्री प्रेमचंद गुप्ता एक हफ्ते पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि सत्यम की बिक्री में यह बाधा नहीं है कि इसे कोई भारतीय कंपनी ही खरीदे।
अगर आईबीएम सत्यम को हासिल करने में कामयाब रहती है तो यह देश में सूचना प्रौद्योगिकी सेवाएं मुहैया कराने वाली सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी।
लेकिन इस मामले में आईबीएम के प्रवक्ता ने साफ तौर पर कुछ नहीं कहा। उन्होंने केवल इतना कहा, ‘आईबीएम किसी भी तरह की अटकलों और अफवाहों पर टिप्पणी नहीं करती। ‘ 

Advertisement
First Published - March 4, 2009 | 9:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement