facebookmetapixel
Advertisement
डीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर

एचपीसीएल प्रमुख ने दिए ईंधन कीमतों में तेजी के संकेत

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 8:46 AM IST

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एमके सुराणा ने संकेत दिया है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी बरकरार रहने से उपभोक्ताओं को कोई खास राहत नहीं मिलने वाली है। वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही के लिए वित्तीय नतीजे की घोषणा करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने यह बात कही।
सुराणा ने कहा, ‘कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की मुख्य वजह मांग में तेजी और उत्पाद में वृद्धि के बीच अंतर है। लंबी अवधि अथवा मध्यावधि के परिप्रेक्ष्य में हम कच्चे तेल की कीमतों में बहुत अधिक वृद्धि की उम्मीद नहीं करते हैं और हमारा मानना है कि यह 50 से 60 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में रहेगी।’ उन्होंने कहा, ‘निकट भविष्य में कीमतें 55 डॉलर प्रति बैरल तक रहने की उम्मीद है। जबकि मुझे लगता है कि यह कुछ समय के लिए 60 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने के बाद 55 से 60 डॉलर के दायरे में रहेगी।’ सुराणा ने कहा कि रुपये में मजबूती से विनिमय दर के जरिये कुछ राहत मिल सकती है लेकिन इससे अंतरराष्ट्रीय उत्पाद की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।  एचपीसीएल ने वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही के दौरान शुद्ध लाभ में भारी वृद्धि दर्ज की है। कंपनी के मुनाफे को इन्वेंटरी लाभ के अलावा मुद्रा विनिमय बाजार में लाभ और अधिक बिक्री से बल मिला। तिमाही के दौरान कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ लगभग दोगुना बढ़कर 2,373.71 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले की समान तिमाही में यह 1,027.23 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही के दौरान कंपनी की समेकित कुल आय भी बढ़कर 78,324.98 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले की समान तिमाही में 75,048.60 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही के दौरान कंपनी का सकल रिफाइनरी मार्जिन (जीआरएम) बढ़कर 1.87 डॉलर प्रति बैरल हो गया जो एक साल पहले की समान तिमाही में 1.79 डॉलर प्रति बैरल रहा था। इस दौरान इन्वेंटरी लाभ बढ़कर 1,323 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 343 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने कहा है कि पेट्रोलियम उत्पादों की घरेलू बिक्री में 2.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। पेट्रोल की बिक्री में 6.4 फीसदी, डीजली की बिक्री में 1.2 फीसदी और एलपीजी की बिक्री में 5.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - February 4, 2021 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement