facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

छुट्टियों में कमाई की जुगत में होटल

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 10:34 PM IST

ठंड के मौसम में पांच सितारा होटलों में खाली पड़े कमरे और इस वजह से आमदनी में हुई गिरावट ने होटल कंपनियों को इस बात के लिए विवश कर दिया है कि वे गर्मी के मौसम में दिए जाने वाले पैकेज में 30 से 40 फीसदी की कटौती करें।
पांच सितारा होटलों में दाम अधिक होने की वजह से पर्यटक तीन सितारा और चार सितारा होटलों की ओर रुख करने लगे और मौजूदा संकट के दौर में भी इन होटलों ने चांदी काटी।
ट्रैवलगुरू के उपाध्यक्ष (होटल्स) शॉन दुबाश ने कहा, ‘पांच सितारा होटलों ने ग्रीष्मकालीन पैकेज में 30 से 40 फीसदी की कटौती शुरू कर दी है। हालांकि मंदी के दौर में भी छोटे होटलों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से तीन सितारा और चार सितारा होटलों को अच्छी आमदनी हुई है।’
रैडिसन जस शिमला (एक पांच सितारा होटल) ने एक युगल को 2 रात और 3 दिन ठहरने के लिए 16,999 रुपये तय की है, जबकि लीला रिजेंसी, शिमला ने डीलक्स होटल में एक युगल को ठहरने के लिए 8999 रुपये निर्धारित की है। भारत में गर्मी के मौसम में शिमला, मसूरी और मनाली पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होते हैं।
सिटीग्रुप की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस साल होटलों में कमरे अधिक खाली रहे। इसके अलावा कमरे के औसत किराये में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि होटल कंपनियां अब इस बात को स्वीकार रही है कि बिना कीमतों में कमी किए कमरों को भर पाना मुश्किल है।
एसटीआईसी ट्रैवल ग्रुप के प्रवक्ता ने कहा, ‘गर्मी के मौसम में पिछले साल के मुकाबले कमरों की बुकिंग में इस साल 25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि तीन सितारा होटलों में यह गिरावट महज 10 से 15 फीसदी रही।

Advertisement
First Published - April 1, 2009 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement