जापानी कंपनी होंडा की भारतीय सहायक इकाई होंडा मोटरसाइकिल ऐंड स्कूटर्स इंडिया (एचएमएसआई) ने कहा कि वह भारत में अब गियर वाले स्कूटरों की बिक्री नहीं करेगी।
इस फैसले के तहत वह भारतीय बाजार से धीरे-धीरे 150 सीसी के स्कूटर होंडा एटर्नो को हटा लेगी। कंपनी का मुख्य ध्यान अब बिना गियर वाले स्कूटरों पर होगा।