facebookmetapixel
Advertisement
ITR भरा लेकिन रिफंड अभी तक नहीं आया? ऐसे चेक करें अपना लेटेस्ट रिफंड स्टेटसNFO Alert: कम उतार चढ़ाव वाले 50 शेयरों में निवेश का मौका, ऐक्सिस ने लॉन्च किया नया फंड, 22 सितंबर तक कर सकेंगे निवेशबंगाल को चाहिए बड़ा कॉरपोरेट दांव, तभी लौटेगी राज्य की खोई औद्योगिक चमक: स्वपन दासगुप्ताSME IPO की धूम! अगस्त में जुटाए करीब ₹1220 करोड़, 2026 में अब तक सबसे ज्यादाऑटो बिक्री ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, 24 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीसागर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18, 100 से अधिक अस्पताल में भर्ती; अब तक 10 गिरफ्तारखाते में एक भी रुपया नहीं? घबराने की जरूरत नहीं, पात्र खाताधारक ऐसे ले सकते हैं ₹10,000 तक का ओवरड्राफ्टसुपर अल नीनो से बिगड़ेगा चीनी-एथेनॉल का गणित? घटती फसल और कम स्टॉक ने बढ़ाई चिंतासोना-चांदी में गिरावट, क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवलIPO में कमाई का मौका या रिस्क? इस हफ्ते खुलेंगे 12 इश्यू, जानें किस आईपीओ का GMP सबसे ज्यादा और कहां है फायदा

हिंडाल्को की मेट्रा स्पा संग साझेदारी

Advertisement

हिंडाल्को ने अपने बयान में कहा कि यह गठजोड़ उसे भारतीय रेलवे के महत्वाकांक्षी उन्नयन कार्यक्रम के लिए लॉन्चिंग पैड प्रदान करेगा।

Last Updated- September 12, 2023 | 10:49 PM IST
Hindalco Q4 results: Net profit of AB Group company increased by 31.6 percent, earning of Rs 56 thousand crores; Dividend also announced Hindalco Q4 results: AB Group की कंपनी का 31.6 फीसदी बढ़ा नेट मुनाफा, 56 हजार करोड़ की कमाई; डिविडेंड का भी ऐलान

आदित्य बिड़ला समूह की हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने आज इटली की मेट्रा स्पा के साथ तकनीकी साझेदारी की घोषणा की। यह साझेदारी भारत में हाई-स्पीड एल्युमीनियम रेल कोचों के निर्माण के लिए बड़े आकार के एल्युमीनियम एक्सट्रूजन के उत्पादन और फैब्रिकेशन तकनीक के लिए की जा रही है।

एक अलग घोषणा में हिंडाल्को की सहायक कंपनी नोवेलिस ने कहा कि उसने अमेरिका में अपने आगामी संयंत्र के लिए एक प्रमुख ग्राहक के साथ गठजोड़ किया है।

हिंडाल्को ने अपने बयान में कहा कि यह गठजोड़ उसे भारतीय रेलवे के महत्वाकांक्षी उन्नयन कार्यक्रम के लिए लॉन्चिंग पैड प्रदान करेगा, जो दुनिया के सबसे बड़ा रेल नेटवर्क का संचालन करती है। इससे पहले हिंडाल्को ने वंदे भारत ट्रेनों के लिए यात्री कोचों के उत्पादन से जुड़ी एक परियोजना के वास्ते 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना की घोषणा की थी।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि यह तकनीकी गठबंधन इस प्रयास के लिए अत्याधुनिक तकनीक प्रदान करेगा। अगस्त में हिंडाल्को ने टेक्समैको रेल ऐंड इंजीनियरिंग के साथ एल्युमीनियम की रेल वैगनों और कोचों के विकास तथा निर्माण के लिए रणनीतिक गठजोड़ किया था।

सोमवार रात एक अलग घोषणा में हिंडाल्को की अमेरिकी सहायक कंपनी नोवेलिस ने कहा कि उसने अल्बामा के बे मिनेट में अपने नए संयंत्र के लिए एल्युमीनियम कैन निर्माता बॉल कॉर्पोरेशन के साथ नए प्रमुख ग्राहक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

Advertisement
First Published - September 12, 2023 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement