facebookmetapixel
Advertisement
झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन

हीरो मोटोकॉर्प का शुद्ध लाभ 14 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 8:41 AM IST

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 दिसंबर 2020 को समाप्त तीसरी तिमाही में 13.7 फीसदी बढ़कर 1,029.17 करोड़ रुपये रहा। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 905.13 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।    हीरो मोटोकॉर्प ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में परिचालन से आय बढ़कर 9,827.05 करोड़ रुपये हो गई, जबकि 2019-20 की तीसरी तिमाही में यह 7,074.86 करोड़ रुपये थी।
इस दौरान एकल आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ साल भर पहले के 880.41 करोड़ रुपये से 23.17 फीसदी बढ़कर 1,084.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान एकल आधार पर परिचालन से राजस्व बढ़कर 9,775.77 करोड़ रुपये हो गया, जो 6,996.73 करोड़ रुपये था। हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) निरंजन गुप्ता ने कहा, तीसरी तिमाही में हमारा प्रदर्शन चुनौतीपूर्ण और अस्थिर वातावरण के बावजूद कंपनी की परिचालन क्षमता व अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता को रेखांकित करता है।
कंपनी के निदेशक मंडल ने 65 रुपये प्रति शेयर (3,250 फीसदी) के अंतरिम लाभांश की सिफारिश की। इसके अलावा, 10 करोड़ दोपहिया वाहन का उत्पादन का स्तर प्राप्त करने को लेकर 100 करोड़ रुपये यानी पांच रुपये प्रति शेयर के विशेष अंतरिम लाभांश की भी सिफारिश की गई है। इससे कुल अंतरिम लाभांश 70 रुपये प्रति शेयर हो गया। कंपनी ने 21 जनवरी 2021 को 10 करोड़ दोपहिया वाहन का उत्पादन करने के स्तर को पार किया।    

Advertisement
First Published - February 5, 2021 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement