facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

नए साल में नहीं होंगे एचसीएल कर्मी मालामाल

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 10:43 PM IST

नई दिल्ली की आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजिज ने परिचालन मार्जिन पर दबाव कम करने के लिए 2009-10 के लिए अपनी कर्मचारियों के वेतन में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं करने का निर्णय लिया है।
कंपनी ने संकेत दिया है कि अमेरिकी और यूरोपीय बाजार में मांग में कमी होने की वजह से 31 जुलाई 2009 को समाप्त हुए साल तक कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि नहीं की जाएगी। इसके अलावा कंपनी ने यह भी कहा है कि अन्य कारोबारी खंड में हो रहे खर्च पर भी नियंत्रण की जाएगी।
बोनस के मोर्चे पर कर्मचारियों को हताशा हाथ लगी है। 1 अप्रैल 2009 से मिलने वाले रिटेनर बोनस में भी कटौती की जा रही है। कर्मचारियों के कुल वेतन का 10 फीसदी रिटेनर बोनस के तौर पर दी जाती है। यात्रा भत्ता में भी जबर्दस्त कटौती की गई है।
एचसीएल के एक कर्मचारी ने बताया, ‘एचसीएल ने यात्रा के आग्रह को लगभग खत्म कर दिया है। ऑनसाइट कर्मचारियों को ही विशिष्ट मामलों में यात्रा करने की अनुमति दी जाती है। इसलिए कर्मचारियों द्वारा यात्रा भत्ता पाने की संभावना को ही कम कर दिया गया है।’
एचसीएल के प्रवक्ता ने इस बाबत बताया कि कर्मचारियों से अभी जो भी बात की गई है, वह हमारी नियत प्रक्रिया का एक हिस्सा है। कंपनी  ने कर्मचारियों से मुलाकात कर उन्हें मौजूदा वित्तीय संकट और बाजार की स्थिति, ग्राहकों की बदलती जरूरतों और रणनीति के बारे में जानकारी दी है। 

Advertisement
First Published - April 2, 2009 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement