facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

भारतीय बाजार पर अपना ध्यान बढ़ाएगी Hansgrohe

Advertisement

प्रीमियम बाथरूम फिटिंग दिग्गज हैंसग्रो (Hansgrohe) ने वर्ष 2023 में भारत में अपनी स्वयं की एसेंबली लाइन में परिचालन शुरू किया।

Last Updated- June 11, 2024 | 10:10 PM IST

प्रीमियम बाथरूम फिटिंग दिग्गज हैंसग्रो (Hansgrohe) भारत के मजबूत हो रही विकास संभावनाओं को लेकर उत्साहित है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि वह भारतीय बाजार को अपने शीर्ष बाजारों में शामिल करना चाहती है।

हैंसग्रो एसई के वैश्विक ब्रांड मार्केटिंग प्रमुख मार्क आंद्रे पाम ने कहा, ‘भारत इस समय में हैंसग्रो के शीर्ष 10 वैश्विक बाजारों में शामिल है और अगले कुछ वर्षों में इसके शीर्ष-5 में पहुंचने की उम्मीद है।’

उन्होंने कहा, ‘खासकर कोविड के बाद भारत तेजी से बढ़ रहा है। हम देख रहे हैं कि प्रीमियम फिक्सचर की मांग बढ़ रही है।’ कंपनी ने भारत में अपने राजस्व का आंकड़ा साझा नहीं किया, लेकिन अधिकारी को आशा है कि भारत आने वाले वर्षों में वैश्विक बिक्री में 10 प्रतिशत तक योगदान दे सकता है।

भारत की मांग वृद्धि पर प्रतिक्रिया करते हुए हैंसग्रो इंडिया के प्रबंध निदेशक गौरव मल्होत्रा ने कहा, ‘आम तौर पर पिछले छह वर्ष हमारे लिए अभूतपूर्व रहे हैं और बिक्री में 40 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। भारत वैश्विक रूप से हमारे लिए वृद्धि के बड़े वाहकों में एक है। इसलिए वृद्धि की हमारी भागीदारी राजस्व की तुलना में तेजी से बढ़ेगी।’

प्रीमियम बाथरूम फिटिंग दिग्गज हैंसग्रो (Hansgrohe) ने वर्ष 2023 में भारत में अपनी स्वयं की एसेंबली लाइन में परिचालन शुरू किया।

मल्होत्रा ने कहा, ‘भारत में परिवेश तेजी से बदल रहा है। इसलिए परंपरागत रूप से भारत हमेशा ऐसा बाजार रहे हैं जो तैयार माल आयात करता है।’

Advertisement
First Published - June 11, 2024 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement