facebookmetapixel
Advertisement
Turtlemint IPO Listing: पहले ही दिन लगा झटका! 11% डिस्काउंट पर हुई एंट्री, अब निवेशक बेचें या करें होल्ड?टैक्स राहत के बाद भारतीय बॉन्ड बाजार में ग्लोबल फंड्स की बढ़ी दिलचस्पी, रुपये को मिला सहाराअमेरिका ने फिर ईरान पर किया हमला, बहरीन-कुवैत हमले के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शनMSME लोन से बैंकिंग सेक्टर को रफ्तार! SBI, HDFC समेत ये बैंक शेयर बने ब्रोकरेज की पसंदITR Filing 2026: रिफंड चाहिए तो ITR के बाद तुरंत करें e-Verification, देरी हुई तो बढ़ सकती है परेशानीभारत की नजर अब Qatar और Bahrain पर, GCC से पहले इन देशों के साथ होगी व्यापारिक साझेदारी!3 जुलाई को होगा बड़ा फैसला! 2030 तक 2 लाख करोड़ डॉलर निर्यात लक्ष्य पर सरकार का मेगा प्लानGold, Silver Price Today: तेज शुरुआत के बाद सोना पड़ा सुस्त, चांदी में भी गिरावटFCNR-B Scheme बनेगी विदेशी पूंजी का बड़ा जरिया? Standard Chartered CEO ने किया बड़ा दावामेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत! लाइसेंस मिलने में लगेगा कम समय, सरकार लाई नया प्रस्ताव

सरकार नहीं करेगी ब्लैकबेरी को ‘टाटा’

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:34 PM IST

टाटा जैसे महारथी मोबाइल ऑपरेटर द्वारा ब्लैकबेरी मोबाइल सेवा पर उठाए जा रहे विवाद के बावजूद सरकार ने शुक्रवार को इसको ‘टाटा’ कहने यानी प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया।


हालांकि सरकार ब्लैकबेरी के सुरक्षा पहलुओं पर विचार करेगी। दूरसंचार मंत्री ए. राजा ने एक संवाददाता समारोह में कहा,’हम इस मामले पर दूरसंचार आयोग में चर्चा करेंगे।


 देश की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है।’ देश की लगभग तमाम मोबाइल कंपनियां जैसे रिलायंस कम्यूनिकेशंस, बीपीएल और वोडाफोन-एस्सार ब्लैकबेरी की ही तरह दूसरे ब्रांड के नाम से  पुश मेल सेवा की पेशकश कर रही है।


हालांकि ब्लैकबेरी पेटेंट डिवाइस का इस्तेमाल करती है जबकि ये कंपनियां सिबिंयन और माइक्रोसॉफ्ट ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर रही हैं।


इस समय ब्लैकबेरी सेवा का उपयोग 4 लाख से अधिक उपभोक्ता कर रहे हैं। दूरसंचार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय ब्लैकबेरी सेवा उपलब्ध करानेवाली सभी ऑपरेटरों पर निगाहें रख रहा है।

Advertisement
First Published - March 14, 2008 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement