facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

विदेशी बाजार से मिला सहारा

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:46 PM IST

डाबर, मैरिको और ब्रिटानिया जैसी भारतीय एफएमसीजी कंपनियों की विदेशी विकास दर, घरेलू विकास दर से अधिक हो गई है।
जहां इन कंपनियों के उत्पादों की घरेलू बिक्री में 15 फीसदी की दर से इजाफा हो रहा है, वहीं विदेशों में बिक्री विकास दर 40 से 44 फीसदी है। मिसाल के तौर पर डाबर के विदेशी ऑपरेशन का हिस्सा 31 दिसंबर को समाप्त हुए नौ महीने की अवधि में समेकित आय का 18 फीसदी रहा।
डाबर इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक राजन वर्मा कहते हैं, ‘2007-08 में विदेशी परिचालन में 16 फीसदी का इजाफा हुआ। कंपनी के विकास में अंतरराष्ट्रीय कारोबार का योगदान काफी अधिक रहा है। मौजूदा वित्त वर्ष के शुरूआती नौ महीने में गल्फ को-ऑपरेशन परिषद (जीसीसी) और दक्षिण अफ्रीकी बाजारों में कंपनी ने 43.3 फीसदी का इजाफा दर्ज किया है।’
वर्मा के मुताबिक अगर अकेले जीसीसी क्षेत्र की बात की जाए, तो कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष के शुरूआती नौ महीने में 47 फीसदी का विकास दर्ज किया है। हेयर क्रीम, टूथपेस्ट, हमाम जैथ और ऑलिव ऑयल की बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। इस अवधि में वाटिका ऑलिव ऑयल ने काफी तेजी से विकास किया है। जबकि डाबर का एफएमसीजी कारोबार में 13 फीसदी की विकास दर दर्ज की गई।
डाबर ने इस साल अल्जीरिया, लेबनान, तुर्की और चीन जैसे नए बाजार में भी अपना विस्तार किया है। डाबर के उत्पाद आज 50 देशों में बिक रहे हैं, जिसमें मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया, अफ्रीका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और अमेरिका शामिल है।
मैरिको, आईबीजी के सीईओ विजय सुब्रमण्यम के मुताबिक पिछले तीन साल में कंपनी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार में सालाना आधार पर 40 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। इसमें उत्पाद और अधिग्रहण से जुड़ी विकास को भी शामिल किया गया है। अभी मैरिको इंटरनेशनल बिजनेस ग्रुप (आईबीजी) की कुल टर्नओवर में अंतरर्राष्ट्रीय कारोबार का हिस्सा 18 फीसदी है।
उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2009 में आईबीजी अपने कारोबार में 400 करोड़ रुपये इजाफे की उम्मीद करती है। मैरिको बांग्लादेश, मध्य पूर्व, मिस्र और दक्षिण अफ्रीका के बाजारों में अच्छा कारोबार कर रही है। इसके अलावा मैरिको आईबीजी का निर्यात दुनियाभर के 20 से अधिक देशों में किया जाता है।
ब्रिटानिया के प्रवक्ता के मुताबिक कंपनी की विदेश में होने वाली विकास दर ने घरेलू विकास दर को पीछे छोड़ दिया है। कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने बिस्कुट बेचती है, जबकि मध्य पूर्व में चॉकलेट भी बेचती है। तेजी से उभरते हुए मध्य पूर्व के बाजार में काबिज होने के लिए कंपनी ने खीमजी रामदास ग्रुप से दो बेकरी उत्पाद कंपनियां चलाने के लिए समझौता भी किया है। हालांकि आईटीसी और गोदरेज कंज्यूमर की विदेशों में उपस्थिति उतनी अधिक नहीं है।

Advertisement
First Published - April 8, 2009 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement