facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPO This Week: इस हफ्ते खुलेंगे 8 नए IPOs, ₹5,499 करोड़ से ज्यादा जुटाएंगी कंपनियांशेयर बाजार की इस हफ्ते कैसी रहेगी चाल? अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल और फेड के फैसले पर टिकी नजरेंभारतीय शेयर बाजार में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 16,621 करोड़ रुपयेशेयर बाजार में मंदी की मार, टॉप-5 कंपनियों के ₹1 लाख करोड़ स्वाहा; TCS को लगा सबसे बड़ा झटकापश्चिम एशिया संकट से सरकार ने लिया सबक, LPG उत्पादन के लिए 21 रिफाइनरियों को दिए नए टारगेटLPG e-KYC की आज आखिरी तारीख, नहीं कराया तो घरेलू रेट पर सिलेंडर मिलने में आएगी दिक्कतदिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाजE20 पर फिर सरकार की सफाई: सिर्फ एथेनॉल वाले पेट्रोल से नहीं घटता माइलेज, कई और फैक्टर्स भी शामिलAI नौकरियां छीनेगा या बनाएगा अमीर? ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक कियोसाकी ने युवाओं को दी खास सलाहDividend Stocks: 450% का मोटा डिविडेंड! हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

बेंगलूरु में गूगल का नया परिसर

Advertisement

गूगल के हैदराबाद, मुंबई, गुड़गांव और पुणे में भी केंद्र हैं, लेकिन अनंत भारत में सबसे बड़ा केंद्र होगा।

Last Updated- February 19, 2025 | 11:36 PM IST
Google Lawsuit on Gemini AI user Privacy case

गूगल ने बेंगलूरु में अपने नए परिसर ‘अनंत’ को बुधवार को शुरू करने का ऐलान किया। यह केंद्र वैश्विक स्तर पर गूगल के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है और भारत के प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी जगत में बड़े निवेश को दर्शाता है।

करीब 16 लाख वर्ग फीट से ज्यादा क्षेत्र में फैले इस केंद्र में 5,000 कर्मचारियों के बैठने की क्षमता है। गूगल के हैदराबाद, मुंबई, गुड़गांव और पुणे में भी केंद्र हैं, लेकिन अनंत भारत में सबसे बड़ा केंद्र होगा।

कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि अनंत हमारी सबसे महत्वाकांक्षी विकास परियोजनाओं में से एक है। गूगल इंडिया और स्थानीय विकास तथा डिजाइन टीम के सहयोग वाला यह परिसर कार्यस्थल डिजाइन में गूगल के नवीनतम सोच का प्रतीक है।

गूगल ने कहा कि हम भारत से दुनिया के लिए तेजी से निर्माण कर रहे हैं। गूगल इंडिया की उपाध्यक्ष और कंट्री मैनेजर प्रीति लोबाना ने कहा, ‘बेंगलूरु में यह नया अनंत परिसर हमारे सफर में महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है, जो एआई के साथ चल रहे तकनीकी प्रतिमान की दिशा में बदलाव को दर्शाता है।’

Advertisement
First Published - February 19, 2025 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement