facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Hero, Biocon, Tata Power समेत कई कंपनियों के बड़े ऐलान पर रहेगी बाजार की नजरपहले सेवा उत्पादन सूचकांक में आवास-भोजन सेवाएं सबसे आगे, अप्रैल में 37.2% की शानदार बढ़ोतरीबाइरैक की बड़ी पहल: ₹1 लाख करोड़ के RDI फंड के लिए चुने गए देश के 8 बेहतरीन बायोटेक स्टार्टअपRBI का नया फरमान: बैंक बोर्डों को अब रणनीति और जोखिम प्रबंधन पर देना होगा ज्यादा समय, नियम बदलेसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 2028-29 की सीट के लिए भारत करेगा दावेदारी, अगले साल जून में होगा चुनावEditorial: महंगाई फिर RBI के लक्ष्य से ऊपर, तेल और मॉनसून बढ़ा सकते हैं नीतिगत चुनौतियांआंध्र प्रदेश में कोरोना की दस्तक से हड़कंप, दो मरीजों की मौत के बाद पड़ोसी राज्यों में अलर्ट जारीहोर्मुज स्ट्रेट में ईरानी हमले पर भारत का कड़ा विरोध, 1 भारतीय नाविक की मौत; तेहरान के राजनयिक तलबHurun India Real Estate List: अदाणी प्रॉपर्टीज बनी चौथी सबसे मूल्यवान कंपनी, वैल्यू ₹90,400 करोड़ हुईब्राजील के एथनॉल मॉडल से भारत क्या सीख सकता है? अवसर, चुनौतियां और संतुलन की जरूरत

भारतीय प्रतिभाओं, नवाचार से Google के उत्पादों को वैश्विक स्तर पर मिल रही है मजबूती: शीर्ष अधिकारी

Advertisement

भाटिया ने कहा कि यह एक गतिशील बाजार है, जहां आप इंटरनेट के उपयोग और नए छोटे व्यवसायों और स्टार्टअप दोनों में उछाल देखते हैं।

Last Updated- June 17, 2023 | 2:34 PM IST
Google announces AI, from maps to healthcare

Google के लिए भारत सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है। प्रौद्योगिकी कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह अविश्वसनीय प्रतिभा तथा नवाचार का स्रोत है, जिससे वैश्विक स्तर पर कंपनी के उत्पादों को तैयार करने और उन्हें बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

Google के प्रशासनिक मामलों और सार्वजनिक नीति के वैश्विक प्रमुख करन भाटिया ने शुक्रवार को बताया कि कंपनी भारत को लेकर बहुत उत्साहित है। उन्होंने कहा, ‘भारत दुनिया भर में हमारे सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है। यह वास्तव में हमारे लिए दूसरा घर है। हम भारत में लगभग दो दशकों से हैं। वहां हमारे हजारों कर्मचारी हैं। यह अविश्वसनीय प्रतिभा और नवाचार दोनों का एक स्रोत है, जिससे दुनिया भर में Google उत्पादों को तैयार करने और उन्हें बेहतर बनाने में मदद मिलती है।’

भाटिया ने कहा कि यह एक गतिशील बाजार है, जहां आप इंटरनेट के उपयोग और नए छोटे व्यवसायों और स्टार्टअप दोनों में उछाल देखते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में भारत ने एक अविश्वसनीय वृद्धि देखी है, और इंटरनेट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। इंटरनेट का उपयोग विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ा है और डिजिटल लेनदेन बढ़ा है।

भाटिया ने कहा, ‘हम अधिक यूनिकॉर्न, अधिक स्टार्टअप, अधिक कंपनियां देख रहे हैं, जो डिजिटल रूप से सोच रहे हैं। और फिर, आप एक ऐसी सरकार देख रहे हैं जो वास्तव में डिजिटलीकरण, डिजिटल नीतियों की महत्वपूर्ण भूमिका को समझती है।’ भाटिया ने कहा, ‘प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी की शुरू से ही डिजिटल को प्राथमिकता देने वाली सोच रही है। आप देख सकते हैं कि किस तरह उन्होंने सरकार को डिजिटल तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया है।’

Advertisement
First Published - June 17, 2023 | 2:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement