facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

मांग में इजाफे से गुडरिक खुश

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:27 PM IST

वैश्विक बाजार में चाय की कमी और मजबूत घरेलू मांग की वजह से गुडरिक ग्रुप लि. की खुशी छुपाए नहीं छुप रही है।
कंपनी को उम्मीद है कि इस दोनों वजहों से चाय की कीमतों में इस साल पांच फीसदी तक का इजाफा हो सकता है।
कंपनी ने प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी ए. एन. सिंह का कहना है कि, ‘कीमतों में हमें पांच फीसदी तक के इजाफे की उम्मीद है। दरअसल, इस वक्त केन्या और श्रीलंका में सूखा पड़ा हुआ है। साथ ही, घरेलू बाजार से मांग में तेज इजाफ हो रहा है। ऐसे में तो कीमतों का चढ़ना तय है।’
पिछले साल कंपनी को अपनी दार्जिलिंग चाय के लिए औसतन 228.51 रुपये प्रति किलो का भाव मिला था, जबकि निलामी के तहत बिकी चाय की औसत कीमत 175.36 रुपये ही रही थी। गुडरिक डोर्स करीब 100 रुपये प्रति किलो की कीमत पर बिके थे, जबकि निलामी के तहत इस चाय की औसत कीमत 91.90 रुपये प्रति किलो ही रही थी।
कंपनी की असम चाय को भी 120.27 रुपये प्रति किलो का औसत भाव मिला था, जबकि निलामी के तहत यह सिर्फ 104.59 रुपये में ही बिकी थी। वैसे, सिंह ने साफ कहा कि इस पांच फीसदी के इजाफे की उम्मीद सिर्फ कंपनी के चाय तक ही सीमित है।
कंपनी के पास पिछले साल दिसंबर तक 2.15 करोड़ किलो की फसल थी, जबकि दिसंबर, 2007 में उसके पास 2.12 करोड़ किलो फसल थी।

Advertisement
First Published - April 7, 2009 | 3:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement