facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल

पूर्वांकरा से प्रॉपर्टी लेगी गोदरेज फंड

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:53 PM IST

गोदरेज समूह की प्राइवेट इक्विटी इकाई गोदरेज फंड मैनेजमेंट बेंगलूरु के बियप्पनहल्ली इलाके में पूर्वांकरा की 10 लाख वर्गफुट वाणिज्यिक परिसंपत्ति खरीदने के मामले में बातचीत के अंतिम दौर में है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
यह सौदा करीब 1,200 करोड़ रुपये में होने की संभावना है। सौदे का ढांचा फॉरवर्ड पर्चेट एग्रीमेंट का है, जहां विक्रेता परियोजना पूरी करने के बाद तय कीमत पर भविष्य की किसी तारीख को संपत्ति बेचेंगे। अगर यह सौदा होता है तो यह देश में सबसे बड़े वाणिज्यिक सौदों में से एक होगा।
सूत्र ने कहा, इस सौदे से पूर्वांकरा को रकम जुटाने और गोदरेज को बेंगलूरु के वाणिज्यिक परिसंपत्ति बाजार में जड़ें जमाने में मदद मिलेगी। इस बारे में गोदरेज के प्रवक्ता ने कोई टिप्पणी नहीं की जबकि पूर्वांकरा के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी के पास टिप्पणी करने के लिए कुछ नहीं है।
इस साल बेंगलूरु में यह गोदरेज फंड मैनेजमेंट की दूसरी परिसंपत्ति खरीद है। फंड मैनेजर ने इस साल 700 करोड़ रुपये में सेंचुरी रियल एस्टेट से जमीन खरीदी है। गोदरेज फंड मैनेजमेंट परिसंपत्तियों में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों से 50 करोड़ डॉलर जुटाने पर विचार कर रही है और यह जानकारी हाल में गोदरेज फंड मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक करन बालोरिया ने बिजनेस स्टैंडर्ड को दी थी।
फंड मैनेजर ने 45 करोड़ डॉलर का कोर फंड और 15 करोड़ डॉलर का गोरदेज ऑफिस फंड बनाने के लिए पूरे कोष का निवेश कर दिया। गोदरेज फंड मैनेजमेंट के पास 40 लाख वर्ग फुट निर्माणाधाीन कार्यालय परिसंपत्तियां हैं। इसमें से करीब एक तिहाई इस साल दिसंबर तक परिचालन में आ जाएगा। बाकी 30 लाख वर्गफुट अगले 24 से 36 महीने में परिचालन में आएगा।
उन्होंने कहा, ए ग्रेड वाली कार्यालय परिसंपत्तियोंं की किल्लत है। सूचना प्रौद्योगिकी जैसे कई क्षेत्रों को फिजिकल ऑफिस की दरकार है, जो हमारे प्लेटफॉर्म के लिए अनुकूल ट्रेंड है।
बालोरिया ने कहा कि गोदरेज फंड मैनेजमेंट मुंबई, एनसीआर और बेंगलूरु में सक्रियता से जमीन की तलाश कर रही है और जमीन खरीदने के लिए कई मालियों से बातचीत कर रही है। उन्होंंने कहा, जमीन की कीमत 10 से 20 फीसदी तक घटी है। मूल्यांकन घटने और ए ग्रेड वाली कार्यालय परिसंपत्तियों की मांग को देखते हुए जमीन खरीदने का यह सही समय है।
उन्होंंने कहा कि गोदरेज फंड मैनेजमेंट रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट भी उतारने पर विचार करेगी। फंड मैनेजर इसके अलावा डेटा सेंटर में भी निवेश पर विचार कर रही है।
अपने वाणिज्यिक रियल एस्टेट पोर्टफोलियो के लिए, पूर्वांकरा ने 1.2 करोड़ वर्ग फुट प्रॉपर्टी बनाने के लिए अगले सात वर्षों में 7,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी के प्रबंध निदेशक आशिष पूर्वांकरा ने कहा कि इसके लिए बेंगलूरु, हैदराबाद, मुंबई और पुणे की पहचान की गई है।

Advertisement
First Published - November 25, 2020 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement