facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

आज शुरू होगा गोवा ऐडफेस्ट

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 10:35 PM IST

विज्ञापन उद्योग के मजबूत मंच के तौर पर गोवा ऐडफेस्ट धीरे-धीरे अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान बना रहा है। इस बार यह कार्यक्रम 2 से 4 अप्रैल के बीच गोवा में आयोजित किया जा रहा है।
इस बार महोत्सव के प्रमुख वक्ताओं में बार्टल बॉगल हिगार्टी (बीबीएच) के अध्यक्ष और वर्ल्डवाइड क्रिएटिव डायरेक्टर सर जॉन हिगार्टी, टीबीडब्ल्यूए के अध्यक्ष जीन मैरी ड्रू, स्टारकॉम मीडियावेस्ट ग्रुप के अध्यक्ष सीन फिनेगन और विडेन प्लस कैनेडी के संस्थापक डैन विडेन शामिल हैं।
मालूम हो कि ऐडफेस्ट, विज्ञापन के क्षेत्र में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करता है। साथ ही उपयोगी जानकारियों के हस्तांतरण और लोगों को सीखने के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। गोवा ऐडफेस्ट तीन दिवसीय कार्यक्रम है, जिसमें मीडिया ऐवीज और क्रिएटिव ऐवीज के लिए पुरस्कार दिए जाते हैं।
इसके साथ ही एडवर्टाइजिंग एजेंसिज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएएआई) की ओर से एक सेमिनार भी आयोजित किया गया जाएगा। जेडब्ल्यूटी के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी कॉल्विन हैरिस ने कहा, ”भारत और चीन बहुत बड़े बाजार हैं। यहां कई अंतरराष्ट्रीय ब्रांड और कारोबार सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ रहे हैं।
ऐसे में यह अंतरराष्ट्रीय विज्ञापन एजेंसियों के प्रमुख केंद्र के तौर पर भी उभर रहा है।” पिछले साल बीबीडीओ जैसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने अपना परिचालन यहीं से शुरू किया था। उसके बाद इंग्लैंड की एजेंसी बीबीएच ने भी अपना ऑपरेशन लॉन्च किया।
विज्ञापन निर्माताओं के मुताबिक, इस आयोजन का अगला कदम अंतरराष्ट्रीय प्रविष्टियों को आकर्षित करना है। ओ ऐंड एम इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष और नैशनल क्रिएटिव डायरेक्टर पीयूष पांडेय कहते हैं, ”जैसे-जैसे यह फेस्टिवल बड़ा होता जाएगा, अंतरराष्ट्रीय प्रविष्टियां भी काफी आएगीं। हालांकि इस दिशा में अभी और काम करने की जरूरत है।”
मैक्केन एशिया पैसिफिक के क्षेत्रीय क्रिएटिव निदेशक और मैक्केन वर्ल्डग्रुप इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष प्रसून जोशी कहते हैं, ”इस फेस्टिवल का पहला साल मौज-मस्ती और आनंद का था। उसके बाद के साल में प्रमुख मसलों पर ध्यान केंद्रित किया गया। मेरा मानना है कि ऐडफेस्ट जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, उल्लास के साथ विज्ञापन उद्योग से जुड़े कई पहलुओं को भी इसमें प्रदर्शित किया जाएगा।”

Advertisement
First Published - April 1, 2009 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement