facebookmetapixel
Advertisement
पूरी तरह बदल गया ट्रेंड! क्यों पुराने लॉयल्टी प्रोग्राम्स छोड़ ‘इंस्टेंट डिजिटल रिवॉर्ड्स’ के दीवाने हो रहे युवा?Dividend Stocks: अगले हफ्ते रिलायंस और HDFC AMC समेत 19 कंपनियां बांटने जा रही हैं मुनाफा, चेक करें लिस्टBonus Stocks: निवेशकों की मौज! अगले हफ्ते ये दो कंपनियां बाटेंगी बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटVedanta का महाप्लान: अगले 3 साल में $20 अरब का निवेश, अनिल अग्रवाल बोले- जोखिम उठाना मेरी आदत‘डिजिटल पेमेंट में एजेंटिक AI के लिए बने मजबूत रेगुलेटरी फ्रेमवर्क’, NPCI प्रमुख दिलीप आसबे का बड़ा बयानमई में 49 लाख बैरल पहुंचा देश का क्रूड इंपोर्ट, रूस से तेल और अमेरिका से गैस का आयात रिकॉर्ड स्तर परसुप्रीम कोर्ट से रिलायंस को बड़ी राहत: SEBI का ₹447 करोड़ का वसूली आदेश रद्द, वापस मिलेंगे ₹250 करोड़म्यूचुअल फंड्स को लगा बड़ा झटका: नए निवेशकों की रफ्तार 3 साल के निचले स्तर पर, अप्रैल में भारी गिरावटTV पर अब हर घंटे 12 मिनट से ज्यादा विज्ञापन नहीं दिखा पाएंगे चैनल्स, नहीं चलेगी ब्रॉडकास्टर्स की मनमानीEruditus को अगले 5 साल में कुल कमाई का आधा हिस्सा भारत से आने की उम्मीद: अश्विन दामेरा

Go First के पट्टेदार Jackson Square को NCLT ने दी राहत, अब कर सकेगी विमानों का निरीक्षण

Advertisement

Jackson Square एविएशन दूसरा पट्टादाता है, जिसे NCLT ने Go First को पट्टे पर दी गई अपनी संपत्तियों का निरीक्षण करने की अनुमति दी है।

Last Updated- September 01, 2023 | 7:32 PM IST
History became Go First! NCLT ordered liquidation of the airline इतिहास बन गई Go First! NCLT ने एयरलाइन के लिक्विडेशन का ऑर्डर दिया

राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLT) ने गो फर्स्ट (Go First) के विमान पट्टे पर देने वाली जैक्सन स्क्वायर एविएशन आयरलैंड लिमिटेड को राहत दी है। NCLT की दो सदस्यीय पीठ ने गुरुवार को निरीक्षण के लिए जैक्सन स्क्वायर एविएशन की याचिका पर सुनवाई की और उसे उन विमानों का निरीक्षण करने की अनुमति दी, जो उसने संकटग्रस्त एयरलाइन को पट्टे पर दिए हैं।

जैक्सन स्क्वायर अब कर सकेगा विमानों का निरीक्षण

जैक्सन स्क्वायर एविएशन दूसरा पट्टादाता है, जिसे NCLT ने गो फर्स्ट को पट्टे पर दी गई अपनी संपत्तियों का निरीक्षण करने की अनुमति दी है। इससे पहले NCLT ने 18 अगस्त, 2023 को इंजन लीज फाइनेंस बीवी के पक्ष में ऐसा ही आदेश पारित किया था।

जैक्सन स्क्वायर एविएशन की अपील पर सुनवाई करते हुए NCLT ने कहा, ”हमारा विचार है कि यह अपील पूरी तरह से उपरोक्त फैसले के दायरे में आती है। इस अपील का भी 18 अगस्त, 2023 के आदेश के अनुसार निपटारा किया जाता है।”

विमान और उसके इंजन ही गो फर्स्ट के व्यवसाय का एकमात्र आधार-NCLT

इससे पहले NCLT ने गो फर्स्ट को पट्टे पर दिए गए विमान वापस लेने के लिए पट्टादाताओं की याचिका को खारिज कर दिया था। NCLT ने कहा कि विमान और उसके इंजन ही गो फर्स्ट के व्यवसाय का एकमात्र आधार हैं, और अगर वे नहीं होंगे, तो इसकी ‘कॉरपोरेट मृत्यु’ हो जाएगी और इसके समाधान की कोई गुंजाइश नहीं बचेगी।

Advertisement
First Published - September 1, 2023 | 7:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement