facebookmetapixel
Advertisement
बंगाल में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सरकार 7वें वेतन आयोग लागू करने की तैयारी में, DA-DR में होगी बढ़ोतरीडॉलर की कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से संभली भारतीय मुद्रा, 95.92 पर हुआ बंदसरकार ने संसद में ‘एंटी-पेपर लीक बिल’ किया पेश, 10 साल तक जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माने का प्रस्तावCryptocurrency में करते हैं लेन-देन? CBDT ने जारी की नई ट्रांजैक्शन-एक्सचेंज गाइडलाइन, जानें क्या बदलाNPS New Tools: NPS में पैसा लगा रहे हैं? PFRDA का नया टूल बताएगा किस फंड ने दिया सबसे बेहतर रिटर्नQ1 Results: PN गाडगिल ज्वेलर्स का मुनाफा 52% बढ़ा, शेयर में आई 8% की जोरदार तेजीग्रेड-ए मॉल स्पेस की किल्लत, सप्लाई से 4.5 गुना ज्यादा लीजिंग; क्या डेवलपर्स के लिए है मौका?Propshop Events & Exhibitions IPO: आज से खुला ₹29 करोड़ का SME IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी बातेंशांतिपूर्ण प्रदर्शन संरक्षित अधिकार, लेकिन आंदोलन के नाम पर पुलिस लाठीचार्ज सही नहीं: SCईरान-अमेरिका तनाव कम होने का असर! BPCL, HPCL और IOC के शेयरों में आई तेजी

Go First ने 50 यात्रियों को छोड़ने के मामले में मांगी माफ़ी, सभी को देगी एक फ्री टिकट

Advertisement
Last Updated- January 10, 2023 | 7:47 PM IST
Go First

बेंगलुरु हवाईअड्डे पर सोमवार को यात्रियों को लिए बिना ही उड़ान भरने के मामले में गो फर्स्ट ने यात्रियों से माफी मांगी है। गो फर्स्ट ने मंगलवार को कहा कि उड़ान से पहले यात्रियों की जांच के दौरान लापरवाही के कारण ही यह घटना हुई।

एयरलाइन कंपनी ने इस मामले की जांच के आदेश देते हुए घटना से जुड़े सभी कर्मचारियों कार्यक्रम सारिणी (रोस्टर) से हटा दिया है। इससे पहले नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) भी कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर चुका है।

किफायती विमान सेवा कंपनी ने बयान में कहा, ”बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या जी8-116 के उड़ान भरने से पहले यात्रियों की जांच के दौरान लापरवाही के कारण उत्पन्न हुई इस स्थिति के लिए हम माफी मांगते हैं।”

कंपनी ने यह भी कहा कि यात्रियों को दूसरी उड़ानों से दिल्ली और उसके बाद उनके गंतव्य स्थलों के लिए रवाना कर दिया गया। गो फर्स्ट ने कहा कि उसने इस मामले से प्रभावित सभी यात्रियों को अगले 12 माह में घरेलू मार्ग पर उड़ान का एक टिकट नि:शुल्क दिया जाएगा।

इसके साथ ही कंपनी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कंपनी ने इसके बाद कहा कि जांच जारी रहने तक सभी संबंधित कर्मचारियों को रोस्टर से हटा दिया गया है।

Advertisement
First Published - January 10, 2023 | 7:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement