विजय माल्या प्रवर्तित कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) ने जीलिंक लिमिटेड के साथ विलय संबंधी कार्य पूरा कर लिया है।
कंपनी ने कहा कि जीलिंक लिमिटेड का विलय तत्काल प्रभावी हो गया है। यूएसएल ने बम्बई स्टाक एक्सचेंज को बताया कि कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश की प्रमाणित प्रति रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज बेंगलुरु में जमा कर दी गई है।
कंपनी ने कहा कि उच्च न्यायालय ने 29 मई 2008 के आदेश में विलय संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। विलय संबंधी प्रस्ताव के अंतर्गत जीलिंक की संपूर्ण परिसंपत्ति, देनदारियां, जिम्मेदारियां और उत्तरदायित्व यूएसएल को हस्तांतरित हो गई है।