facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

कर्ज के मर्ज की दवा मिली

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:35 PM IST

विदेशी कारोबार में गच्चा खा चुकी वॉकहार्ट लिमिटेड कर्ज से उबरने के लिए आयरलैंड की अपनी जेनेरिक दवा कंपनी पाइनवुड को बेचने जा रही है।
इसे खरीदने की होड़ में दुनिया की तीन बड़ी दवा कंपनियां शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस कंपनी की कीमत 1,000 करोड़ रुपये आंकी गई है। पाइनवुड की बिक्री के अलावा कंपनी ने कई और तरीकों से कुल 1,925 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।
मुख्य प्रवर्तक हबील खोराकीवाला की इस कंपनी ने वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स में अपनी 24 फीसदी हिस्सेदारी भी बेचने का फैसला लिया है। इसके जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। इतना ही नहीं, कंपनी के वेटनरी कारोबार को भी बेचने का फैसला लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते कंपनी को अपने कर्ज को नए सिरे से व्यवस्थित करने (सीडीआर) पर मजबूर होना पड़ा था। दिसंबर 2007 के 2,900 करोड़ रुपये के मुकाबले दिसंबर 2008 में वॉकहार्ट का शुद्ध कर्ज 17.25 फीसदी बढ़कर 3,400 करोड़ रुपये हो गया था।
सूत्रों के मुताबिक, कई स्रोतों से जुटाए जा रहे धन के जरिए कंपनी की तरलता संकट कम करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि वॉकहार्ट के प्रवक्ता ने इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। लेकिन उसने धन संकट की बात जरूर स्वीकार की।
उसके मुताबिक, ”हमने सीडीआर के लिए आवेदन दिया है। इसके जरिए हम अगले कुछ महीनों में धन की किल्लत दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।”  वॉकहार्ट लिमिटेड का वेटनरी कारोबार बेचकर 250 करोड़ रुपये जुटाया जाएगा। इस सौदे के लिए फाइजर और सनोफी से बातचीत की जा रही है। वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स में 24 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 500 करोड़ रुपये जुटाए जाने का लक्ष्य है।
ऐसे बनेगी दवाई
पाइनवुड की बिक्री                            1,000 करोड़ रुपये
वॉकहार्ट हॉस्पिटल में 24
फीसदी हिस्सेदारी बेचकर                     500 करोड़ रुपये
बैंकों से लोन                                            175 करोड़ रुपये
वेटनरी कारोबार बेचकर                         250 करोड़ रुपये
कुल इंतजाम                                          1,925 करोड़ रुपये

Advertisement
First Published - April 7, 2009 | 9:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement