facebookmetapixel
Advertisement
अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.1% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त तेजीDelhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटेBajaj Auto Share Buyback: 1 जुलाई से शुरू होगा ₹5,632 करोड़ का बायबैक, निवेशकों की खुलेगी किस्मतExplainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाबJio BlackRock का पहला SIF लॉन्च, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; क्या आपको करना चाहिए निवेश?Turtlemint IPO Listing: पहले ही दिन लगा झटका! 11% डिस्काउंट पर हुई एंट्री, अब निवेशक बेचें या करें होल्ड?टैक्स राहत के बाद भारतीय बॉन्ड बाजार में ग्लोबल फंड्स की बढ़ी दिलचस्पी, रुपये को मिला सहाराअमेरिका ने फिर ईरान पर किया हमला, बहरीन-कुवैत हमले के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन

फोर्स मोटर्स का पुणे संयंत्र रहेगा 6 दिन बंद

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 9:40 AM IST

बिक्री में जबरदस्त गिरावट को देखते हुए फोर्स मोटर्स लिमिटेड ने अपने पुणे संयंत्र को 6 दिनों के लिए बंद रखने का फैसला लिया है।
कंपनी का यह संयंत्र 19 दिसंबर से बंद रहेगा। कंपनी लोकप्रिय स्पोट्र्स यूटिलिटी व्हीकल ट्रैक्स, मिनी बस और ट्रैक्टर के साथ-साथ तिपहिया वाहन भी बनाती है।
फोर्स मोटर्स ने एक साल पहले से ही अपने कार्य दिवसों को घटाकर सप्ताह में पांच दिन कर दिया था। कंपनी की बिक्री पिछले दो महीनों से कम हो गई थी, जिसे देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने उत्पादन में कटौती का फैसला किया है।
उत्पादन में कटौती का यह फैसला काफी स्वाभाविक दिखाई देता है, क्योंकि ऑटोमोबाइल क्षेत्र की दिग्गज कंपनी जैसे टाटा मोटर्स लिमिटेड ने भी इसी तरह संयंत्र को बंद करने की घोषणा की है। फोर्स मोटर्स को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान 17.18 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जबकि 30 जून, 2008 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी को 22.44 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
हालांकि तिमाही-दर-तिमाही के आधार पर सितंबर, 2008 में समाप्त हुई तिमाही में कंपनी की बिक्री 220 करोड़ रुपये से बढ़कर 238.5 करोड़ रुपये हो गई थी। जैसे-जैसे भारतीय ऑटोमोबाइल क्षेत्र मंदी की आंच का अनुभव कर रहा है, कंपनी की बिक्री में भी गिरावट का दौर दिखाई देने लगा है।
सूत्रों का कहना है कि बिक्री में आई गिरावट की वजह से ही कंपनी ने अपने उत्पादन कार्यों को 6 दिन बंद करने का फैसला लिया है।

Advertisement
First Published - December 16, 2008 | 6:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement