facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

फिएट-टाटा का महाराष्ट्र सरकार के साथ करार

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:00 PM IST

टाटा मोटर्स और इटली की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी फिएट के संयुक्त उपक्रम ने पश्चिम भारत में अपने संयंत्र की क्षमता बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ एक महत्वपूर्र्ण समझौता किया है।


भारत में पालियो वाहन की बिक्री करने वाली फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल्स का रंजनगांव में 100,000 कारों और 200,000 इंजनों और ट्रांसमिशनों की क्षमता वाला एक संयंत्र है।आज दोपहर इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इस परियोजना के बारे में किसी तरह की विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी।


फिएट ने कहा है कि वह भारत में टाटा मोटर्स लिमिटेड के साथ उपक्रम की उत्पादन क्षमता में वृद्धि के लिए खर्च को दोगुना कर 40.2 अरब रुपये करेगी। दोनों कंपनियों द्वारा सोमवार को मुंबई में जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि फिएट और टाटा 200,000 कारों, 300,000 ऑटोमोबाइल इंजनों और 300,000 वाहन कलपुर्जों और अन्य वाहन पुर्जों का निर्माण करेंगी।


भारत में तेजी से बढ़ रहे कार बाजार की संभावना को भांप कर फिएट ने टाटा से हाथ मिलाने की योजना बनाई है। भारत में पिछले पांच वर्षों में कार की बिक्री दोगुनी हो गई है। बढ़ते कार ग्राहकों की वजह से 2015 तक इसके तीन गुना होने की संभावना है।

Advertisement
First Published - March 25, 2008 | 12:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement