दिल्ली स्थित बीपीओ कंपनी, ईएक्सएलसर्विस होल्डिंग्स ने ब्रिटिश गैस की होल्डिंग कंपनी सेंटरिका पीएलसी के साथ ऑउटसोर्सिंग के ठेके का नवीकरण किया है।
इस नए करार के तहत ईएक्सएल, कंपनी को बैक ऑफिस प्रोसेस, डेट मैनेजमेंट और विश्लेषण की सुविधा अगले तीन सालों यानी अप्रैल, 2012 तक मुहैया करवाती रहेगी। सेंटरिका चाहे तो इस सौदे को इसके बाद दो सालों तक और बढ़ा सकती है।