एस्सार पावर ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फायनांस कंपनी(आईडीएफसी) से इक्विटी निवेश के तौर पर 350 करोड़ रुपए जुटाए है। कंपनी ने अपनी परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए उक्त राशि जुटाई है।
एस्सार समूह के निदेशक अंशुमन रुइया ने विज्ञप्ति में बताया है कि आईडीएफसी द्वारा किया गया निवेश बताता है कि ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में मजबूत व्यापारिक आधार वाली परियोजनाएं निवेश को आकर्षित कर सकती हैं।
उन्होंने कहा कि वित्तपोषण आईडीएफसी प्रोजेक्ट्स इक्विटी के जरिए किया गया।