एफएमसीजी क्षेत्र की इमामी और झंडु फार्मास्युटिकल अपने कारोबार के पुनर्गठन पर चर्चा करने के लिए 30 मार्च को निदेशक मंडल की अलग-अलग बैठकें करेंगी।
झंडु फार्मास्युटिकल्स की होल्डिंग कंपनी इमामी ने कहा कि कारोबार के पुनर्गठन से जुड़े विभिन्न विकल्पों पर चर्चा करने के लिए वह निदेशक मंडल की बैठक करेगी।
इमामी ने बम्बई स्टाक एक्सचेंज को बताया कि निदेशक मंडल की बैठक में कंपनी एवं उसकी सहायक झंडु फार्मास्युटिकल वर्क्स लिमिटेड एंड इमामी रिएल्टी लिमिटेड के कारोबार के पुनर्गठन करने के विभिन्न विकल्पों पर बातचीत की जाएगी।
वहीं झंडु फार्मास्युटिकल ने बीएसई को एक अन्य जानकारी में बताया कि वह कारोबार के पुनर्गठन पर चर्चा करने के लिए 30 मार्च को निदेशक मंडल की बैठक आयोजित करेगी।