एडुकॉम्प सॉल्यूशन लिमिटेड ने देश के छोटे शहरों में बजट स्कूल बनाने की योजना बना रही है।
ये स्कूल विद्या प्रभात स्कूल के नाम से खोला जाएगा और इसके निर्माण के लिए 35 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इन स्कूलों की फीस 700 रुपये प्रति छात्र निर्धारित की गई है।
प्रत्येक स्कूल में 700 छात्रों का नामांकन होगा। कंपनी उम्मीद करती है कि अगले तीन साल में इस परियोजना से 20 फीसदी की आय प्राप्त होगी।
अनुमान है कि जुलाई 2009 तक पांच विद्या प्रभात स्कूल का गठन किया जाएगा और अगले तीन सालों में इसकी संख्या बढ़कर 100 हो जाएगी।