facebookmetapixel
Advertisement
बड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डरएक शेयर पर ₹75 का डिविडेंड! इंटीरियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेउत्तर-पश्चिम भारत की तरफ तेजी से बढ़ा मानसून, अगले 4 दिनों में इन राज्यों को पूरी तरह भिगोने की तैयारीE20 फ्यूल से गाड़ी का इंजन खराब होगा और माइलेज कम मिलेगा? इस मुद्दे पर ऑटो दिग्गजों ने रखा अपना पक्षकिसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

किराना से तगड़ी दिखी कमाई तो मुकेश को भाया नॉन वेज

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 6:55 PM IST

किराना सामानों का खुदरा कारोबार मजबूत कर लेने के बाद मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस रिटेल ने मांसाहारी उत्पादों का कारोबार और मजबूत करने की योजना बनाई है।
कंपनी सूत्रों के मुताबिक, राजस्व बढ़ाने के लिए कंपनी मांसाहारी उत्पादों की रिटेल चेन ‘डिलाइट प्रोटीन्स’ के कई नए स्टोर और उत्पाद लॉन्च करने जा रही है।
सूत्र ने बताया कि डिलाइट प्रोटीन्स अगले 3 महीने में 50 नए स्टोर खोलेगी। कंपनी का इस साल (कैलेंडर वर्ष) के अंत तक 500 नए स्टोर लॉन्च करने का इरादा है तो 2010 के अंत तक उसने 1,000 नए स्टोर खोलने का लक्ष्य रखा है।
फिलहाल देश में चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई जैसे शहरों में डिलाइट के 100 से ज्यादा स्टोर हैं। सूत्र के मुताबिक, किराना की तुलना में मांसाहारी उत्पादों से ज्यादा मुनाफा मिलता है। लिहाजा राजस्व बढ़ाने के लिए वह मांसाहारी उत्पादों के कारोबार पर फोकस कर रही है।
किराना उत्पादों से जहां 10 से 15 फीसदी की मार्जिन मिलती है, वहीं इसमें 20 फीसदी तक की मार्जिन मिल जाती है। वैसे याद हो कि पिछले साल के शुरू में आंध्र प्रदेश में डिलाइट स्टोरों को मछुआरों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था।
इतना ही काफी नहीं। कंपनी ने मांसाहारी उत्पादों के अनुसंधान और विकास के लिए प्रयोगशाला स्थापित की है। अब इसकी नजर अर्द्ध-प्रसंस्कृत उत्पादों की लॉन्चिंग पर है। खाने और पकाने में आसान रहने वाले मछली और मांसों उत्पादों को उतारने की कंपनी की योजना है।
सूत्रों के मुताबिक, ”नॉनवेज उत्पादों में 20 फीसदी से भी ज्यादा मार्जिन मिल जाती है। इसके अलावा डिलाइट अपने स्टोर का आकार जल्द ही 200 वर्गफीट से बढ़ाने जा रही है।” रिलायंस रिटेल के प्रवक्ता के मुताबिक, ”पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और कर्नाटक में परीक्षण के लिए खोले गए हमारे स्टोरों को काफी अच्छा समर्थन मिला। इसलिए हमने इन राज्यों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने का निश्चय किया है।
कंपनी के राजस्व में डिलाइट की हिस्सेदारी बहुत कम है। विस्तार योजना कार्यान्वित हो जाने के बाद अगले दो साल में रिलायंस रिटेल में इसका हिस्सा 10 फीसदी तक चला जाएगा।” अब तक गोदरेज समूह, स्पेंसर्स, स्पिनाक और हाइपरसिटी जैसे स्टोर ही मांस बेच रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 5, 2009 | 1:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement