facebookmetapixel
Advertisement
चीनी शेयरों में आई मिठास! बजाज हिंदुस्तान, द्वारिकेश और रेणुका शुगर में 14% तक उछाल; जानिए वजहभारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने बदला कमिटमेंट रूल्स, गूगल और इंडिगो के प्रस्तावों पर फैसले का इंतजारमिल्की मिस्ट के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! पहले 18% प्रीमियम पर लिस्टिंग, फिर लगातार 2 दिनों से लग रहा 10-10% का अपर सर्किटबैंकों में जमा की रफ्तार 10 साल के हाई पर, डिपॉजिट ग्रोथ 15.4%; कर्ज की मांग भी तेजशिपरॉकेट की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को 35% का फायदा; मुनाफा काट लें या होल्ड करें?आखिरी समय में बनी बात: अमेरिका-कनाडा समझौते के बाद ट्रंप ने हटाया 50% टैरिफबुकमायशो में KKR का बड़ा दांव, कंपनी में खरीदेगी हिस्सेदारी; जानिए क्या है पूरा प्लानNifty Outlook: 24,050 के नीचे टूटा बाजार तो बढ़ेगी गिरावट! HDFC Securities के विनय राजानी ने बताए आज के 2 दमदार शेयरसोना-चांदी हुए सस्ते: वैश्विक दबाव में सोने में ₹362 और चांदी में ₹2,418 की बड़ी गिरावटStock Market Update: बाजार में दबाव! सेंसेक्स 200 अंक फिसला; Zaggle Prepaid शेयर में 26% की जोरदार वापसी

घरेलू उद्यमों को मिलेगा शुरुआती पूंजी योजना का सहारा : गोयल

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:42 AM IST

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि सरकार ने हाल में नई पीढ़ी की फर्मों के लिए हाल ही में सीड फंड स्कीम की घोषणआ की थी, जिससे उन्हें धन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि यह खासकर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर विचारों पर काम करने वाले स्टार्टअप के लिए लाभदायक होगा। मंत्री ने यह भी कहा कि अक्सर बेहतरीन विचार अंतरराष्ट्रीय वेंचर कैपिटलिस्ट द्वारा बहुत मामूली पैसे में खरीद लिए जाते हैं।
उन्होंने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि बेहतरीन विचार सस्ते में नहीं बेचे जाएंगे, खासकर विदेशी निवेशकों को, जो बेहतरीन विचार चिह्नित करने में सक्षम हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि यह योजना हमारे घरेलू उद्यमियों और उनके कारोबारी विचारों को को समर्थन देगी, जिन्हें शुरुआती दौर में अक्सर धन की कमी से जूझना पड़ेगा।’स्टार्टअप इंडिया सीट फंड स्कीम की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी में की थी। इसका लक्ष्य स्टार्टअप को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। अगले 4 साल के दौरान  945 करोड़ रुपये पूंजी शुरुआती कारोबार के लिए पात्र स्टार्टअप को इन्क्यूबेटर्स के माध्यम से दी जाएगी।
इस योजना को 4 साल के लिए मंजूरी दी गई है, जो 2021-22 से शुरू होगा और उम्मीद की जा रही है कि इससे करीब 3,600 स्टार्टअप को समर्थन मिलेगा।
उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग  ने एक विशेषज्ञों की सलाहकार समिति बनाई है, जिसके माध्यम से इस योजना पर काम और इसकी निगरानी होगी। दिशानिर्देशों के मुताबिक पात्र इन्क्यूबेटर्स को 5 करोड़ रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा, जिनका चयन समिति करेगी। गोयल ने कहा कि इस योजना से स्टार्टअप के लिए खासकर छोटे और मझोले शहरों में बहुत तेजी से वातावरण तैयार होगा।

Advertisement
First Published - April 19, 2021 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement