facebookmetapixel
Advertisement
New rules from July 1: पासपोर्ट महंगा, आधार अपडेट मुफ्त! 1 जुलाई से लागू होंगे ये बड़े बदलाव, जानिए किस पर कितना असरTata पर साइबर हमले के बाद iPhone 18 Pro की तस्वीरें और सप्लायर लिस्ट लीक, Apple की बढ़ी चिंताIOC शेयर रखने वालों के लिए जरूरी खबर! कंपनी ने फाइनल डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट घोषित कीMSME, स्किल डेवलपमेंट और विदेशी निवेश पर फोकस, यूपी को बड़ा निवेश हब बनाने में जुटी सरकार: नितिन अग्रवालPFC-REC Merger: शेयरों में किया है निवेश, तो कैसे होगा फायदा? नए निवेशक क्या करें?Aarogya Setu 2.0: घर बैठे मिलेगा हेल्थ रिकॉर्ड, डॉक्टर, OPD और आयुष्मान का फायदा; जानें 10 बड़े फीचर्सभारत में वॉटर क्राइसेस बनेगा ₹20 लाख करोड़ निवेश का मौकाICICI Bank Dividend: ICICI Bank के निवेशकों की होगी कमाई! बैंक ने तय की डिविडेंड रिकॉर्ड डेटSIS Share Buyback: ₹478 में खरीदेगी शेयर, 2017 के बाद पांचवीं बार होगा बायबैकभारत के सबसे बड़े IPO के पीछे कैसे तैयार हुआ मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’? जानें Jio IPO की पूरी कहानी

सत्यम पर डोली बड़ों की ‘नीयत’

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 4:10 PM IST

भारत की चौथी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी की साख को बट्टा क्या लगा, देश के बड़े कॉरपोरेट घराने इसमें रणनीतिक हिस्सेदारी की संभावनाएं तलाशने में जुट गए।


इस बाबत बड़े प्राइवेट इक्विटी प्लेयर के साथ गुपचुप बातचीत करने वालों में छोटे अंबानी की अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप (एडीएजी), महिंद्रा ब्रिटिश टेलिकॉम, लार्सन एंड टुब्रो इन्फोटेक शामिल हैं।

इस खेल में जिन प्राइवेट इक्विटी प्लेयर का सहारा लिया जा रहा है उनमें टेक्सस पैसिफिक, जनरल अटलांटिक पार्टनर्स और कार्लाइल शामिल हैं।

शेयर बाजार में लुढ़कने के बाद खरीदारी के लिहाज से सत्यम का शेयर काफी आकर्षक हो गया है। इसे देखते हुए और इस जानकारी के बाद कि सत्यम के पास एक अरब डॉलर की नकदी है, दोनों प्राइवेट इक्विटी फर्म और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी सत्यम में हिस्सेदारी की संभावनाएं तलाशने लगे।

सत्यम में 234 करोड़ रुपये की लागत से सत्यम की 60 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने वाले संस्थागत निवेशक में मौजूद सूत्र ने इस बात का खुलासा किया है।

बुधवार को सत्यम का शेयर एक दिन पहले के मुकाबले 6.29 फीसदी के लाभ केसाथ बंद हुआ। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में कुल 5.3 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ।

पिछले तीन कारोबारी सत्र में सत्यम के शेयर में कुल 50 फीसदी का उछाल आया है। पिछले हफ्ते यह एक साल के न्यूनतम स्तर 114.45 रुपये पर चला गया था।

सत्यम में हिस्सेदारी खरीदने वालों में अनिल अंबानी की एडीएजी सबसे आगे बताई जा रही है क्योंकि म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस कंपनी के जरिए पहले से ही इस कंपनी के 5-6 फीसदी सत्यम के शेयर हैं।

ओपन ऑफर के पहले कंपनी को 9-10 फीसदी और शेयर खरीदने की दरकार पड़ेगी।

Advertisement
First Published - December 31, 2008 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement